सोनिया गांधी 24 घंटो से अस्पताल में भर्ती, हुआ है पेट में इन्फेक्शन

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पेट में इनफेक्शन है। दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल के चेयरमैन (बोर्ड ऑफ...

Update: 2020-02-03 16:17 GMT

नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पेट में इनफेक्शन है। दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल के चेयरमैन (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) डॉ. डीएस राणा ने सोमवार शाम कहा, सोनिया गांधी 2 फरवरी को अस्पताल में दाखिल हुई थीं, जिनका टेस्ट चल रहा है।

ये भी पढ़ें- योगी आदित्यनाथ ने केजरीवाल सरकार पर जमकर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

उनके पेट में इनफेक्शन है जिसका इलाज किया जा रहा है। बता दें, सोनिया गांधी को रविवार शाम सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका इलाज चल रहा है।

सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

बता दें, सोनिया गांधी को अस्थमा की भी समस्या रही है और ठंड के दौरान उनकी समस्या बढ़ जाती है। अतीत में भी उन्हें इस परेशानी का सामना करना पड़ा है। वे कई बार गंगाराम अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं। वहीं साल 2011 में वह इलाज के लिए अमेरिका भी जा चुकी हैं।

 

अस्पताल में उनके स्वास्थ्य की जांच जारी है। अस्पताल में उनके साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे। सोनिया गांधी शनिवार को बजट के दौरान भी अनुपस्थित थीं। पिछले कुछ साल से उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Tags:    

Similar News