सुशांत केस: DRDO गेस्ट हाउस से निकलीं रिया, CBI ने 7 घंटे की पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती से सीबीआई पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को करीब 10 घंटे रिया से पूछताछ के बाद आज फिर सीबीआई रिया से सवाल जवाब करेगी।

Update: 2020-08-29 05:17 GMT
सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती से सीबीआई पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को करीब 10 घंटे रिया से पूछताछ के बाद आज फिर सीबीआई रिया से सवाल जवाब करेगी।

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती से सीबीआई पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को करीब 10 घंटे रिया से पूछताछ के बाद आज फिर सीबीआई रिया से सवाल जवाब करेगी। इसके लिए सीबीआई के 6 अधिकारी मुंबई स्थित डीआरडीओ के गेस्ट हाउस पहुँच चुके हैं। वहीं सीबीआई के अलावा नारकोटिक्स सेन्ट्रल ब्यूरो भी रिया को तलब कर सकता है।

सुशांत केस में सीबीआई की पूछताछ Live

मुंबई पुलिस की सुरक्षा घेरे में घर से रवाना हुईं रिया चक्रवर्ती

मुंबई पुलिस की सुरक्षा में रिया चक्रवर्ती अपने घर से DRDO गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो चुकी हैं। रिया चक्रवर्ती अपनी ग्रे कलर की इनोवा गाड़ी में बैठकर फ्रंट गेट से ही रवाना हुई हैं। पुलिस की एक गाड़ी रिया की गाड़ी से आगे और एक गाड़ी रिया की गाड़ी के पीछे चल रही है।

रिया चक्रवर्ती के घर पहुंची मुंबई पुलिस

सीबीआई द्वारा मुंबई पुलिस को पत्र लिखे जाने के बाद कुछ पुलिस अधिकारी रिचा चक्रवर्ती के घर पहुंच गए हैं। इनमें महिला पुलिस भी शामिल है। कुल मिलाकर तकरीबन 10 पुलिसकर्मी यहां पर मौजूद हैं। अब प्लानिंग चल रही है किस तरह रिया को यहां से बचाकर निकाला जाएगा।

ये भी पढ़ेंः चेक करें नए नियम: हवाई यात्रा से पहले पढ़ें ये नियम, नहीं तो पड़ सकता है महंगा

CBI ने दिया आदेश- रिया को सुरक्षा दे मुंबई पुलिस

सीबीआई ने मुंबई पुलिस से रिया चक्रवर्ती को सुरक्षा देने की बात कही है। सीबीआई ने मुंबई पुलिस को चिट्ठी लिखी है और रिया को पु्लिस सुरक्षा देने के लिए कहा गया है। रिया चक्रवर्ती ने ये शिकायत की थी कि मीडिया की वजह से उसे दिक्कत हो रही है। हालांकि DRDO गेस्ट हाउस में पहले से ही मुंबई पुलिस पहुंच चुकी है जिसमें महिला पुलिस भी है।

नीरज और एक अन्य शख्स DRDO गेस्ट हाउस में पहुंचे

सुशांत के कुक रहे नीरज और उनके साथ एक अन्य शख्स अभी-अभी DRDO गेस्ट हाउस पहुंचे हैं। नीरज के साथ आए दूसरे शख्स ने अपने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था जिसके चलते उसे पहचाना नहीं जा सका।

ये भी पढ़ेंः CSK को झटका: सुरेश रैना IPL 2020 से बाहर, UAE से लौटे वापस

सैमुअल मिरांडा की DRDO गेस्ट हाउस में एंट्री

सीबीआई के 6 अधिकारियों और मुंबई पुलिस के 3 अधिकारियों के पहुंचने के बाद अब सैमुअल मिरांडा भी DRDO गेस्ट हाउस पहुंच चुके हैं। संभव है कि आज सीबीआई मुंबई पुलिस की मौजूदगी में रिया और सभी संदिग्धों को एक साथ बुलाकर पूछताछ करे।

मुंबई पुलिस भी पहुंची DRDO गेस्ट हाउस

सीबीआई के अधिकारियों के DRDO गेस्ट हाउस पहुंचने के कुछ ही देर बाद मुंबई पुलिस की एक गाड़ी भी वहां पहुंच चुकी है। गाड़ी के DRDO गेस्ट हाउस पहुंचते वक्त उसमें तीन अधिकारी सवार थे। माना जा रहा है कि सीबीआई मुंबई पुलिस की मौजूदगी में कुछ सवालों के जवाब रिया चक्रवर्ती से पूछेगी।

ये भी पढ़ेंः वाराणसी का विकासः जमीनी हकीकत देखने पहुंचेंगे CM योगी, दौरा होगा खास

6 सीबीआई अधिकारी पहुंचे डीआरडीओ के गेस्ट हाउस:

रिया चक्रवर्ती से लगातार दूसरे दिन पूछताछ करने के लिए सीबीआई के 6 अधिकारी डीआरडीओ ऑफिस पहुंच गए हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही रिया चक्रवर्ती यहां दोबारा बुलाकर आज पूछताछ होगी। रिया कुछ देर में डीआरडीओ के गेस्ट हाउस में पहुंचेगी। शुक्रवार को भी रिया से 10 घंटे पूछताछ हुई थी।

ये भी पढ़ेंः EMI छूट की अवधि खत्म: अब नहीं मिलेगा फायदा, RBI जल्द कर सकता है बड़ा एलान

शुक्रवार को सीबीआई ने इन लोगों से की थी पूछताछ

बता दें कि सीबीआई के अधिकारीयों ने शुक्रवार को रिया पूछताछ की। सीबीआई की तीन टीमों ने अलग अलग पूछताछ की। पहली टीम ने नीरज से, सिद्धार्थ पिठानी और सैमुअल मिरांडा से पूछताछ की थी, जबकि दूसरी टीम ने रिया से पूछताछ की। इसके अलावा तीसरी टीम ने रिया के भाई शोविक से सवाल किये थे।

ये भी पढ़ेंः NEET-JEE परीक्षा: सरकार ने किया ये बड़ा एलान, छात्रों में खुशी की लहर

नारकोटिक्स विभाग कभी भी भेज सकता है समन

नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो यानी एनसीबी सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स के एंगल पर जांच कर रही है। एनसीबी की ओर से रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए कभी भी समन भेजा जा सकता है। रिया के दर्ज डीलर्स से सम्पर्क को लेकर कई दावे किये जा रहे हैं।एनसीबी इसी की जांच कर रहा है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News