रेप पर बयान देकर बहुत बुरी तरीके से फंस गये मंत्री जी,अब कभी भी जा सकती है कुर्सी

विवाद बढने के बाद सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसके बाद से  विपक्षी दल शिवकुमार डहरिया के बयान पर उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। 

Update:2020-10-05 17:44 IST

नई दिल्ली: देश के अंदर दुष्कर्म की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल के दिनों में यूपी के अलग –अलग जिलों हाथरस, कानपुर देहात आजमगढ़ और भदोही में दुष्कर्म की घटनाएं सामने आई हैं।

ऐसी ही एक घटना छतीसगढ़ के बलरामपुर जिले में भी सामने आई है। लेकिन कुछ राजनीतिक दल अपने फायदे के लिए दुष्कर्म के मामले पर भी राजनीति कर रहे हैं। नेता अपने पसंद के हिसाब से कौन की घटना पर बोलना है और किस पर चुप्पी साधें रखनी है।

ये काम आजकल खूब कर रहे हैं। ऐसे ही एक घटना को लेकर छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री शिव कुमार धहारिया ने वीडियो शेयर करते हुए अपने विचार रखें थे। जिस पर बॉलीवुड ऐक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई है।

हाथरस कांड के बारे में मीडिया को जानकारी देते पीड़िता के परिजन(फोटो:सोशल मीडिया)

यह भी पढ़ें: हाथरस कांड: योगी-मोदी की सरकार गिराने के लिए विदेशों से रची गई थी साजिश!

क्या है ये पूरा मामला

दरअसल छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक 14 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया है।

इस मामले में अब कांग्रेस की खूब फजीहत भी हो रही है।

लेकिन भूपेश बघेल सरकार में श्रम मंत्री शिवकुमार ने हाथरस कांड से तुलना करते हुए इस रेप की घटना को 'छोटी घटना' बताया है।

जिस पर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने पहले तो इस मामले की कड़ी निंदा की। साथ ही उन्होंने हाथरस केस के बाद हुए बाकी केसेज पर भी अपना आक्रोश प्रकट किया।

गैंगरेप की प्रतीकात्मक फोटो(सोशल मीडिया)

आखिर क्या कहा स्वरा भास्कर ने

उन्होंने शिव कुमार धहारिया का वो वीडियो शेयर करते हुए कहा- शर्मनाक बयान। यही समस्या है। हम लोग भ्रम में रहते हैं और इसी वजह से रेप कल्चर को बढ़ावा मिल रहा है। ये कैसी निराधार मानसिकता है। इस शख्स के खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए। रेप पर दिया गया ये तर्क किसी भी एंगल से शी नहीं है।

स्वरा ने आगे आपत्ति जताते हुए ये भी कहा कि जिस तरह से हाथरस रेप केस में मीडिया ने कवरेज की और लोगों ने प्रदर्शन किया।

वैसा बलरामपुर, भदोई, कानपुर और आजमगढ़ के केस में नजर नहीं आया। लोगों को इनके बारे में भी सोचना चाहिए और इन पर भी बातें की जानी चाहिए। इन मामलों का भी विरोध करना चाहिए।



यह भी पढ़ें: पीएल पुनिया का BJP पर हमला, कहा सामने आया भाजपा का दलित विरोधी चेहरा

बीजेपी ने की हटाने की मांग

उधर मामला बढने के बाद सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसके बाद से विपक्षी दल शिवकुमार डहरिया के बयान पर उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। बीजेपी ने भी कांग्रेस सरकार से डहरिया को मंत्रिमंडल से हटाने को कहा है।

यह भी पढ़ें: नहीं होंगे बिहार चुनाव! खड़ी हुई अब ये मुसीबत, मौसम विभाग ने चेताया

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

न्यूजट्रैक के नए ऐप से खुद को रक्खें लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड । हमारा ऐप एंड्राइड प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें - Newstrack App

Tags:    

Similar News