तेलंगाना ने बिहार से वापस मांगे हजारों मजदूर, जानिए लाॅकडाउन में क्यों पड़ी जरूरत

पूरे देश में लॉकडाउन के कारण विभिन्न हिस्सों से प्रवासी मजदूर अपने गृह राज्य वापस लौट रहे हैं। अब लॉकडाउन में थोड़ी ढील हुई तो उसके बाद...

Update:2020-05-12 09:48 IST

नई दिल्ली: पूरे देश में लॉकडाउन के कारण विभिन्न हिस्सों से प्रवासी मजदूर अपने गृह राज्य वापस लौट रहे हैं। अब लॉकडाउन में थोड़ी ढील हुई तो उसके बाद अन्य राज्यों से श्रमिकों का रिवर्स माइग्रेशन भी शुरू हो गया है। लेकिन तेलंगाना में जितने मजदूर पहुंचे हैं उससे कहीं ज्यादा की वहां जरूरत है। वहां अकेले राइस मिल वाले और कृषि क्षेत्र को कम से कम 20 हजार मजदूरों की जरूरत है। क्योंकि ये लोग खाद्यान की लोडिंग का काम करते हैं।

ये भी पढ़ें: पटरी पर दौड़ेंगी ये ट्रेनेंः कहां से चलेंगी-कहां रुकेंगी, देखें रेलवे की पूरी लिस्ट

इस काम के लिए चाहिए मजदूर

इसी बाबत तेलंगाना सरकार ने बिहार से 20 हजार मजदूर वापस भेजने की मांग की है। दरअसल तेलंगाना की राइस मिलों को धान की ढुलाई करने के लिए मजदूर चाहिए। लॉकडाउन में गृह मंत्रालय से मिली ढील के बाद वहां बिहार के मजदूर श्रमिक स्पेशल ट्रेन से तेलंगाना पहुंच चुके हैं।

ये भी पढ़ें: UP के सरकारी कर्मचारियों को झटका! ये 6 भत्ते खत्म, अब इतनी कम मिलेगी सैलरी

होली की छुट्टी पर गए मजदूर वापस नहीं आ पाए

तेलंगाना सरकार से एक अधिकारी ने कहा कि बिहार के हजारों चावल लादने वाले स्पेशिस्ट मजदूर मिल मालिकों के संपर्क में हैं। उन्होंने काम में लौटने की इच्छा जाहिर की है। बिहार सरकार उनकी स्क्रीनिंग कर उन्हें भिजवाने की व्यवस्था कर दे। तेलंगाना सरकार के मुख्य सचिव सोमेश कुमार ने लौटने के इच्छुक मजदूरों की सूची भी बिहार सरकार को भेजी। होली पर करीबन 30 हजार मजदूर बिहार छुट्टी पर गए थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण वहीं रुके हैं।

ये भी पढ़ें: पद्मश्री विजेता दीपा मलिक ने लिया संन्यास, अब इस समिति की बन सकती हैं अध्यक्ष

MCD का दावा- कोरोना से दिल्ली में हुईं इतनी मौतें, जानकर चौंक जाएंगे आप

अब कोरोना का सामुदायिक संक्रमण रोकने पर जोर, हर जिले में पड़ताल की बड़ी तैयारी

Tags:    

Similar News