अपने बारे में तरह-तरह की बातें कर फंसा ये नेता

अपने बारे में तरह-तरह की बातों को हवा देकर बिहार के युवा नेता और प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री ने अपने ही पैरों में कुल्हाड़ी मार ली है। लालू प्रसाद की खड़ी की हुई पार्टी राष्ट्रीय जनता दल में उनके ही उत्तराधिकारी को लेकर अब जबरदस्त गतिरोध चल रहा है।

Update: 2019-06-30 10:35 GMT
Tejaswi yadav

पटना : अपने बारे में तरह-तरह की बातों को हवा देकर बिहार के युवा नेता और प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री ने अपने ही पैरों में कुल्हाड़ी मार ली है। लालू प्रसाद की खड़ी की हुई पार्टी राष्ट्रीय जनता दल में उनके ही उत्तराधिकारी को लेकर अब जबरदस्त गतिरोध चल रहा है। राजद में अगर किसी भी समय उत्तराधिकारी बदलने की मांग खुलकर सामने आ जाए तो आश्चर्य नहीं होगा।

यह भी देखें... मऊ: सरायलखंसी थाना क्षेत्र में जिला प्रशासन ने अवैध प्लास्टिक फैक्ट्री पर मारा छापा, किया सील

विधानमंडल सत्र के शुरू होने पर जब विपक्ष को मुजफ्फरपुर केस पर राज्य की नीतीश कुमार सरकार को घेरना था, तब भी तेजस्वी का सामने नहीं आना राजद को भी नागवार गुजरा है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सत्ता पक्ष के साथ अपनी पार्टी के नेताओं और मीडिया के सवालों से बिफर पड़ी थीं। इसके अगले दिन तेजस्वी यादव ने ट्वीटर के जरिए सिर्फ इतनी जानकारी दी कि वह बीमार हैं, लेकिन यह सवाल फिज़ा में ही रह गया कि बीमारी का इलाज कहां करा रहे हैं।

राजद के अगड़े चेहरे डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह कुछ दिनों पहले मीडिया के इसी सवाल पर बिफर उठे थे और मजाक भी कर दिया था कि तेजस्वी क्रिकेट के शौकीन हैं तो शायद वर्ल्ड कप देखने चले गए हों।

यह भी देखें... फार्मासिस्टों के तबादलों में भारी गड़बड़ी, मृत फार्मेसिस्ट का भी किया तबादला

अपने बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं कर तेजस्वी ने राजद में अपने ही खिलाफ माहौल तैयार कर लिया है। अब राजद का बड़ा खेमा लालू परिवार से अलग पार्टी के अस्तित्व पर अंदरखाने विचार कर रहा है।

Tags:    

Similar News