फिर चर्चा में नित्यानंद! आश्रम में बच्चों को कैद करने के आरोप में संचालिकाएं गिरफ्तार

नित्यानंद रेप केस के आरोपी हैं और इन दिनों  नित्यानंद कहां है ये किसी को नहीं पता है। आश्रम की दो संचालिकाओं को कुछ बच्चों को जबरन कैद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इन संचालिकाओं पर आरोप है कि इन्होंने बच्चों को अपने यहां गलत तरीके से बंधक बनाकर रखा और उनसे जबरदस्ती मजदूरी कराई।

Update: 2019-11-20 09:49 GMT

बेंगलुरु: एक दंपति ने सोमवार को गुजरात उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाते हुए अपनी दो बेटियों को सौंपे जाने की मांग की, जिन्हें नित्यानंद द्वारा चलाए जा रहे एक संस्थान में गैरकानूनी रूप से बंधक बना रखा है।

बता दें कि नित्यानंद रेप केस के आरोपी हैं और इन दिनों नित्यानंद कहां है ये किसी को नहीं पता है। आश्रम की दो संचालिकाओं को कुछ बच्चों को जबरन कैद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इन संचालिकाओं पर आरोप है कि इन्होंने बच्चों को अपने यहां गलत तरीके से बंधक बनाकर रखा और उनसे जबरदस्ती मजदूरी कराई।

ये भी देखें : सेंसेक्स रिकॉर्ड पहुंचा अपने उच्चतम स्तर पर, निफ्टी 12,000 पार

संचालिकाओं को गिरफ्तार किया जा चुका है

आरोपी संचालिकाओं को बच्चों को गलत तरीके से पकड़कर रखने और उनसे मजदूरी कराने जैसी धाराओं में गिरफ्तार किया गया है।

पूर्व भक्त जनार्दन शर्मा भी पहले बेंगलुरु के आश्रम में रहते थे। उन्होंने कहा है कि उनके चार बच्चे जिसमें 3 बेटी और एक बेटा शामिल हैं, ये सब बेंगलुरु के पास बेदादी आश्रम के गुरुकुल में रहते थे।

जनार्दन शर्मा ने बताया कि उन्हें बिना बताए इन सबको अहमदाबाद के आश्रम में भेज दिया गया। जनार्दन शर्मा ने ये भी कहा कि उन्हें अपने बच्चों से मिलने भी नहीं दिया जा रहा है, जबकि वो पहले आश्रम के ही कार्यकर्ता थे।

शिकायत के बाद पुलिस की टीम आश्रम पहुंची और वहां से एक लड़की और एक लड़के को छुड़ाया। दोनों नाबालिग हैं। डिप्टी एसपी एचएस सारदा ने कहा 'हमें इस बारे में 1 नवंबर को शिकायत मिली थी। हमने 19 साल की उनकी बेटी का भी बयान लिया है।

ये भी देखें : आतंकियों की खैर नहीं! ISRO करेगा भारत की रक्षा, दुश्मनों से ऐसे रखेगा सुरक्षित

संचालिका प्राण प्राण प्रिया और तत्व प्राण प्रिया को गिरफ्तार हो चुकी हैं

बयान में उसने कहा है कि वो अपनी मर्जी से आश्रम में है और वो पिता के पास जाने के लिए तैयार नहीं है। आश्रम की तरफ से कमेटी ने भी कहा कि वो फिलहाल टूर पर है।' अब पुलिस ने संचालिका प्राण प्राण प्रिया और तत्व प्राण प्रिया को गिरफ्तार कर लिया है।

रेप के आरोपी हैं नित्यानंद

बता दें कि साल 2018 में नित्यानंद के खिलाफ ज़िला कोर्ट रामनगरा ने गैरजमानती वारंट जारी किया था। हालांकि इस साल जनवरी में हाईकोर्ट ने गैरजमानती वारंट खारिज कर दिया।

ये भी देखें : आतंकियों की खैर नहीं! ISRO करेगा भारत की रक्षा, दुश्मनों से ऐसे रखेगा सुरक्षित

असली नाम राजशेखरन, तमिलनाडु का मूल निवासी है

नित्यानंद सी-ग्रेड की फिल्म अभिनेत्री के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखे जाने के बाद खबरों में आया था। 41 साल के नित्यानंद का असली नाम राजशेखरन है और वो तमिलनाडु का मूल निवासी है।

Tags:    

Similar News