'अमेठी में राहुल गांधी को उन्होंने ही हराया था, आज भी...', स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर तंज, सपा-बसपा का भी जिक्र

UP Politics : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि, 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अमेठी में अकेले चुनाव नहीं लड़ी थी। उसे प्रदेश के दोनों क्षेत्रीय क्षत्रप समाजवादी पार्टी और बसपा का समर्थन प्राप्त था।

Report :  aman
Update:2023-10-19 22:45 IST

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Social Media)

Lok Sabha Election 2024: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने गुरुवार (19 अक्टूबर) को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर कटाक्ष किया। स्मृति बोलीं, 'वह अपनी पार्टी के 'राजनीतिक गुरु' हैं। इसी अहंकार की वजह से अमेठी में उनकी हार हुई। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani on Rahul Gandhi) ने INDIA गठबंधन पर भी निशाना साधा। बोलीं, 'आज राष्ट्रीय मोर्चे पर विपक्षी दलों का जो गठबंधन है, उसने 2019 में अमेठी में चुनाव लड़ा था। तब भी उन्होंने ही राहुल गांधी को हराया था।'

केंद्रीय मंत्री ईरानी ने ये बातें मलयाला मनोरमा समूह द्वारा आयोजित 'मनोरमा न्यूज कॉन्क्लेव, 2023' (Manorama News Conclave 2023) के दौरान दर्शकों के एक सवाल के जवाब में कही। 

स्मृति बोलीं- राहुल कांग्रेस के 'राजनीतिक गुरु'

दरअसल, स्मृति ईरानी से सवाल पूछा गया था कि, भारतीय जनता पार्टी (BJP) केरल में एक भी सीट क्यों नहीं जीत पाई? सवाल के दूसरे हिस्से में पूछा गया कि, क्या वह इसकी भरपाई करने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ (केरल में) मुकाबला करेंगी? जवाब में स्मृति ईरानी ने कहा, 'राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के 'राजनीतिक गुरु' हैं और मैं बीजेपी की राजनीतिक कार्यकर्ता हूं। एक तरफ राजनीतिक गुरु और दूसरी ओर कार्यकर्ता होने के बीच बहुत बड़ा 'राजनीतिक अंतर' है।'

ये भी पढ़ें ...Amethi News: सीएम योगी ने गांधी परिवार पर साधा निशाना, बोले-पहले के सांसद केवल चुनाव में आते थे, आपकी सांसद पंद्रह दिन में आती हैं

'अहंकार कांग्रेस को ले डूबी'

'मनोरमा न्यूज कॉन्क्लेव, 2023' के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दावा किया, 'मुझे लगता है कि यह वही अहंकार है, जिसकी वजह से कांग्रेस पार्टी, यहां तक कि अमेठी लोकसभा क्षेत्र के 5 विधानसभा क्षेत्रों में से 4 में जमानत तक नहीं बचा पाई।'

केंद्रीय मंत्री- अमेठी में अकेले चुनाव नहीं लड़ी थी कांग्रेस

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आगे कहा, 'साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से अकेले चुनाव नहीं लड़ी थी। वो बोलीं, 'वे समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) के समर्थन से लड़े। इसलिए आज आप राष्ट्रीय मोर्चे पर जो गठबंधन (उनका इशारा INDIA गठबंधन की ओर) देख रहे हैं, यह वही गठबंधन है, जिसके खिलाफ मैंने 2019 में अमेठी में चुनाव लड़ा था।'

ये भी पढ़ें ...Lucknow News: संजय गांधी अस्पताल में मरीज की मौत पर बोली स्मृति इरानी, मुनाफा बंद हो गई इस लिए रो रही कांग्रेस

...PM मोदी तीसरे कार्यकाल के लिए फिर चुने जाएंगे

स्मृति ईरानी ने इंडिया गठबंधन की एकजुटता (Smriti Irani on INDIA Alliance) पर कटाक्ष किए। साथ ही ये भी दावा किया कि, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को हराने के मकसद से सभी विपक्षी दलों का एक साथ आना इस बात का सबसे बड़ा संकेत है कि वह (मोदी) तीसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुने जाएंगे।' 2024 लोकसभा चुनाव में NDA की केंद्र में फिर से सरकार बनने को लेकर आश्वस्त दिखीं।

'2027 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा भारत'

कोच्चि में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'हाल में वैश्विक वित्तीय कंपनी जे. पी. मॉर्गन (J. P. Morgan Report) की एक रिपोर्ट आई थी। इसमें कहा गया था कि, भारत, जर्मनी और जापान जैसी अर्थव्यवस्थाओं से आगे निकल जाएगा। वास्तव में वर्ष 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।' ईरानी ने अपनी बातों में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, IMF ने भारत के विकास अनुमान को 6.1 प्रतिशत से संशोधित कर 6.3 फीसदी कर दिया है। वहीं, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 6.5 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया है। स्मृति ने कहा, इन सब से भारत की संभावनाओं के बारे में बहुत कुछ पता चलता है।'

Tags:    

Similar News