VHP के पूर्व अध्यक्ष विष्णु हरि डालमिया का निधन, लंबे समय से थे बीमार

रामजन्म भूमि आन्दोलन के प्रमुख नेताओं में शुमार रहे विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के पूर्व अध्यक्ष विष्णु हरि डालमिया का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने बुधवार सुबह 91 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ सलाहकार विष्णुहरि डालमिया काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

Update: 2019-01-16 09:03 GMT

नई दिल्ली: रामजन्म भूमि आन्दोलन के प्रमुख नेताओं में शुमार रहे विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के पूर्व अध्यक्ष विष्णु हरि डालमिया का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने बुधवार सुबह 91 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ सलाहकार विष्णुहरि डालमिया काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

ह भी पढ़ें.....जब आसमान से होने लगी मकड़ों की बारिश, हैरान कर देगा वीडियो

राम जन्मभूमि आंदोलन में निभाई थी प्रमुख भूमिका

विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेताओं अशोक सिंहल और गिरिराज किशोर के साथ डालमिया ने राम जन्मभूमि आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाई थी। इसके साथ ही डालमिया देश के प्रमुख उद्योगपतियों में गिने जाते थे। वो लंबे वक्त से बीमार थे और दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती थे। बीते 13 जनवरी को ही उन्हें घर लाया गया था।

ह भी पढ़ें.....अंतरिम CBI प्रमुख राव की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार

श्रीकृष्ण जन्मस्थान के प्रबंधन्यासी भी रहे

डालमिया का अंतिम संस्कार बुधवार शाम 4 बजे दिल्ली के निगम बोध घाट पर होगा। वह राम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी नेताओं में से एक थे. वह लंबे समय तक मथुरा स्थित भगवान श्रीकृष्ण जन्मस्थान के प्रबंधन्यासी भी रहे। गायों और दरिद्र नारायण की सेवा में जीवनपर्यंत उन्होंने उल्लेखनीय योगदान दिया था। विष्णु हरि डालमिया का जन्म छह मई 1924 में हुआ था।

Tags:    

Similar News