ना कैमरे की चिंता- ना पुलिस का डर, इस तरह खुलेआम मंदिर में घुम रहा था विकास

कानपुर एनकाउंटर का मुख्य आरोपी विकास दुबे को आखिरकार आज गिरफ्तार कर लिया गया है। विकास दुबे 170 कैमरे और 60 सुरक्षाकर्मियों के बीच खुलेआम घूम रहा था।

Update: 2020-07-09 07:15 GMT

भोपाल: कानपुर एनकाउंटर का मुख्य आरोपी विकास दुबे को आखिरकार आज गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे गुरुवार सुबह उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया है। महाकाल मंदिर परिसर से पकड़े जाने के बाद कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। कहा जा रहा है कि विकास दुबे 170 कैमरे और 60 सुरक्षाकर्मियों के बीच खुलेआम घूम रहा था।

कैमरे और सुरक्षाकर्मियों के बीच खुलेआम घुमता रहा विकास

बताया जा रहा है कि महाकाल मंदिर परिसर में 170 आधुनिक कैमरे लगे हैं। इसके अलावा यहां पर हर समय 60 सुरक्षाकर्मी मौजूद रहते हैं। गुरुवार सुबह गिरफ्तारी के समय भी अलग-अलग पॉइंट पर सुरक्षाकर्मी तैनात थे। लेकिन इन सब के बीच विकास दुबे खुलेआम घूम रहा था। उसने इस दौरान मुंह पर मास्क पहना हुआ था।

यह भी पढ़ें: बनारस के लोगों से बोले PM मोदी- भारत का बड़ा एक्सपोर्ट हब बनेगी काशी

महाकाल मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था है पुख्ता

महाकाल मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी मानी जाती है। यहां पर सिंहस्थ के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई काम किए गए थे। यहां पर आधुनिक कैमरे लगाने से लेकर कंट्रोल रूम तक स्थापित किया गया था। यहीं से पूरे मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों पर नजर रखी जाती है। वहीं गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी के वक्त भी कंट्रोल रूम में एक अफसर और कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात थे।

यह भी पढ़ें: विकास की रणनीतिः इसके चलते बना पुलिस के लिए छलावा, ये सात दिन की कहानी

दर्शन के लिए कटवाई थी 250 रुपये की पर्ची

बताया जा रहा है कि उसने महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए 250 रुपये की पर्ची भी कटाई थी। नियम के मुताबिक, इस रसीद के लिए आईडी देना अनिवार्य है। अब पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि विकास दुबे ने रसीद कटवाते समय अपनी आईडी दी थी या नहीं। जानकारी के मुताबिक, पर्ची कटवाने के बाद उसने दर्शन किए और फिर बाद में विकास ने खुद ही सरेंडर कर दिया। उसे स्थानीय पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

वहीं सूत्रों के मुताबिक, पुलिस अधिकारी कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी देंगे। फिलहाल विकास दुबे से लगातार पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: डीएम ने उठाया डंडाः लोगों को बचाने के लिए नियम तोड़ने वालों पर हुए सख्त

चिल्लाकर कहा- मैं हूँ विकास दुबे, करो गिरफ्तार

सूत्रों के मुताबिक, मंदिर के पुजारी ने इस बात की पुष्टि की, कि विकास दुबे मंदिर परिसर में चिल्लाकर कहा रहा था, ‘मैं विकास दुबे हूँ।’ पुजारी ने बताया कि उज्जैन-महाकाल मंदिर परिसर में पहुंचे एक व्यक्ति ने खुद को विकास दुबे बताया। जोर जोर से चिल्लाकर खुद को विकास दुबे बताते हुए बोला,’मुझे गिरफ्तार करो, मैं विकास दुबे हूँ।’

यह भी पढ़ें: 250 रुपये में फंसा विकास दुबे: पुजारी ने बताई पूरी कहानी, ये थी सरेंडर की वजह

वहीं अब इतने दिनों से उसकी तलाश में लगी यूपी पुलिस विकास को वापस लाने की तैयारी ने है। जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश पुलिस और यूपी पुलिस के आलाधिकारियों के बीच विकास दुबे को लखनऊ लाये जाने को लेकर बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक आज शाम ही पुलिस उसे लखनऊ लेकर पहुंच सकती है।

यह भी पढ़ें: मौते से बचने के लिए महाकाल की शरण में पहुंचा था विकास दुबे, जानें मंदिर का इतिहास

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News