Wrestlers Protest: जंतर-मंतर पर पहलवानों के प्रदर्शन के बीच फोगाट बहनों में 'दंगल'! विनेश और बबिता में छिड़ा ट्विटर वॉर

Wrestlers Protest: देश के सात नमी पहलवान जिनमें विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया, संगीता फोगाट और साक्षी मलिक शामिल हैं, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका विरोध भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ है। अब विनेश और बबीता फोगाट में ट्विटर वॉर छिड़ गया है।

Update: 2023-04-29 19:51 GMT
विनेश और बबीता फोगाट (Social Media)

Wrestlers Protest : देश के शीर्ष पहलवान इन दिनों के दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। नाराज महिला खिलाड़ियों ने भारतीय रेसलिंग फेडरेशन (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan Sharan Singh) के खिलाफ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) के आरोप लगाए हैं। लेकिन, अब इस मंच का इस्तेमाल राजनीतिक दल अपने-अपने हिसाब से कर रहे हैं। जंतर-मंतर पर पहलवानों के प्रदर्शन में प्रियंका गांधी, पप्पू यादव, दिल्ली के सीएम केजरीवाल, आतिशी मार्लेना, सत्यपाल मलिक सहित कई अन्य राजनीतिक हस्तियां अपनी मौजूदगी दिखा चुके हैं। जिसके बाद विनेश और बबीता फोगाट में ही 'दंगल' शुरू हो गया है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार (29 अप्रैल) को जंतर-मंतर पर पहुंची थीं। प्रियंका को बजरंग पूनिया (Bajrang Punia), विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) और साक्षी मलिक (Sakshi Malik) के बेहद करीब देखा गया था। जिसे देखकर बबीता फोगाट (Babita Phogat) ने उन पर खिलाड़ियों के मंच को राजनीतिक इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। इसी मुद्दे पर अब विनेश फोगाट और बबीता फोगाट में 'जंग' छिड़ गई है। दोनों में 'ट्विटर वॉर' छिड़ गया है।

बबीता ने लिखा- हम किसी एक के नहीं समूचे राष्ट्र के हैं

बबीता फोगाट ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'शून्य से उठकर शिखर तक पहुंचने वाले हम खिलाड़ी अपनी लड़ाई लड़ने में खुद सक्षम हैं। खिलाड़ियों के मंच को राजनीतिक रोटी सेंकने का मंच नहीं बनाना चाहिए। कुछ नेता खिलाड़ियों के मंच से अपनी राजनीति को चमकाने में लगे हैं। खिलाड़ियों को भी यह ध्यान रखना चाहिए कि हम किसी एक के नहीं समूचे राष्ट्र के हैं।'

Tags:    

Similar News