होगी मूसलाधार बारिश: पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड, इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले 3 दिन तक उत्‍तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी। इसके साथ ही इन इलाकों में शीतलहर चलेगी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली, यूपी के कुछ हिस्‍से, मध्‍य प्रदेश और राजस्‍थान में शीतलहर का प्रकोप और बढ़ेगा।

Update: 2021-01-13 04:15 GMT
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिन पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्‍तरी राजस्‍थान में कड़ाके की ठंड पड़ेगी और शीतलहर चलेगी।

नई दिल्‍ली: उत्तर भारत के इलाकों में ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है। तापमान में गिरावट की वजह से लोगों को परेशानी बढ़ गई है। बीते कुछ दिनों से ठंड काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिन पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्‍तरी राजस्‍थान में कड़ाके की ठंड पड़ेगी और शीतलहर चलेगी। उत्‍तर पश्चिमी भारत के हिस्‍सों को 4 से 5 दिनों तक कोहरा अपनी चपेट में लिया रहेगा।

मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले 3 दिन तक उत्‍तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी। इसके साथ ही इन इलाकों में शीतलहर चलेगी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली, यूपी के कुछ हिस्‍से, मध्‍य प्रदेश और राजस्‍थान में शीतलहर का प्रकोप और बढ़ेगा। मौसम विभाग ने उत्तरी मैदानी क्षेत्रों में ठंड को लेकर अगले चार दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

तो वहीं मौसम विभाग ने तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बताया है कि उत्तरी भारत के मैदानी क्षेत्रों में इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। शीतहर के चलते उत्तर-पश्चिम भारत के इलाकों में चार-पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। इससे पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों, चंडीगढ़, और दिल्ली, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में अगले तीन दिनों तक शीतलहर चलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें...PM मोदी के करीबी IAS अफसर ने लिया VRS, मिल सकता है बड़ा पद

यहां ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

विभाग की तरफ से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में तथा उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश एवं राजस्थान में अगले तीन दिन तक शीतलहर चल सकती है। आईएमडी की तरफ से कहा गया है कि कि अगले चार-चार दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिमी भारत में छिटपुट स्थानों पर सामान्य से घना कोहरा छाये रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 13-16 जनवरी के लिए पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया।

ये भी पढ़ें...उद्धव के मंत्री धनंजय मुंडे पर रेप का आरोप, महिला सिंगर ने बताया जान को खतरा

कोमोरिन क्षेत्र में चक्रवात के प्रभाव है जिसके कारण तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप में अगले 2-3 दिन बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में आम तौर पर मौसम शुष्क रहा, हालांकि कहीं सामान्य तो कहीं कड़ाके की ठंड लोगों को झेलनी पड़ी। मौसम विभाग ने बताया है कि अलग अलग हिस्सों में कहीं घना कोहरा तो कहीं हल्का कोहरा छाया रहा। विभाग के मुताबिक बुधवार को प्रदेश में छिटफुट स्थानों पर हल्का से घना कोहरा छाये रहने की संभावना है। मौसम के आम तौर पर खुष्क रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें...कृषि कानूनों का मसला: SC ने सुझाये ये नाम, इन चार 4 लोगों की बनी समिति

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News