इन राज्यों में होगी भारी बारिश और बर्फबारी, पड़ेगी कंपाने वाली ठंड, चलेगी शीतलहर

मौसम विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल तमिलनाडु, पुड्डुचेरी के अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश हो सकती है।

Update: 2020-12-17 03:33 GMT
उत्तर भारत में बर्फीली हवाएं सितम ढा रही हैं। पंजाब के मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान रहा, तो वहीं उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाया रहा।

नई दिल्ली: देश में इस दो तरह का मौसम चल रहा है। कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, तो वहीं कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग(IMD) के मुताबिक, पश्चिमी यूपी, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली , चंडीगढ़, राजस्थान में कोहरे छाया रहेगा, तो वहीं इन क्षेत्रों में शीत लहर चल सकती है। पूर्वोत्तर के राज्यों में असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कोहरे पड़ सकता है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल तमिलनाडु, पुड्डुचेरी के अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश हो सकती है।

बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड

उत्तर भारत में बर्फीली हवाएं सितम ढा रही हैं। पंजाब के मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान रहा, तो वहीं उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान माइनस में चला गया।

ये भी पढ़ें....देश के लिए खुशखबरी: पहले चरण में सफल स्वदेशी वैक्सीन, जानिए इसके बारे में

आईएमडी ने बताया कि देश के मैदानी इलाकों में अमृतसर में सबसे कम 2.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा, तो वहीं अधिकतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में मनाली, शिमला और श्रीनगर से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है।

ये भी पढ़ें....घर लेने वालों के लिए खुशखबरी: सरकार ने लिया ये फैसला, होगा लाखों रुपये का फायदा

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा। तो वहीं शीत लहर और घने प्रकोप जारी रहा। श्रीनगर में इस सीजन में सबसे ज्यादा ठंड रही। कश्मीर घाटी में पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते तापमान माइनस डिग्री में चला गया है।

ये भी पढ़ें....2 पाकिस्तानी ढेर: अटारी बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश, सेना ने ऐसे की नाकाम

यूपी में बारिश

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है। इसके साथ ही राज्य के पश्चिमी इलाकों के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रहा है। ठंड हवाओं ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते आने वाले दिनों में और ठंड पड़ने की संभावना है। आशंका जताई जा रही है कि दिन भी कोहरा छाया रह सकता है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News