भारी बारिश और बाढ़ से इन 4 राज्यों में मची तबाही, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

17 सितंबर- पूर्वी उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र (विदर्भ), छत्तीसगढ़, बिहार, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय, अंडमान-निकोबार में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Update: 2023-05-06 14:46 GMT

नई दिल्ली: भारी बारिश और बाढ़ अब आमजन के लिए आफत बन गई है। इंद्रदेव इस बार जनता पर इतना मेहरबान हो गए हैं कि अब जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गई है। मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश की वजह से वहां कई दिन पहले ही बाढ़ आ चुकी है। वहीं, अब इसकी वजह से उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान भी प्रभावित हो गए हैं। यूपी की बात करें तो यहां गंगा और यमुना के अलावा बाकी नदियां भी उफ़ान पर हैं।

यह भी पढ़ें: Modi Birthday LIVE: सरदार सरोवर बांध पहुंचे PM मोदी, करेंगे नर्मदा की पूजा

पानी में वाराणसी का अस्सी घाट डूब गया है और अब ये पानी मुख्य सड़क तक पहुंच गया है। अब वाराणसी में आलम ये हैं कि यहां ख़तरे के निशान को पानी छूने की स्थिति में आ रहा है। इसकी वजह से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। वाराणसी में गंगा का जलस्तर 70.64 मीटर पहुंच गया है। यहां गंगा के ख़तरे का निशान 71.26 मीटर है। अब इसकी वजह से गंगा सेवा निधि की छत पर दशास्वमेघ घाट की आरती हो रही है।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार को जोरदार झटका! अभी-अभी आया SC का फैसला, लगी रोक

अब तो सड़क पर अस्सी घाट की आरती आ गई है। बाढ़ और बारिश की वजह से अस्सी घाट की आरती का स्थान सड़क पर आ गया है। वाराणसी में जलस्तर क़रीब 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। इसकी वजह से श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। दरअसल पितृपक्ष की वजह से भारी संख्या में श्रद्धालु घाट पर आ रहे हैं। ऐसे में अब किसी को भी पानी में उतरने की इजाजत नहीं है।

2 दिन इन राज्यों में भारी बारिश के आसार

16 सितंबर- पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल (हिमालयन रेंज), तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, असम, सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान-निकोबार में भारी बारिश की आशंका है।

यह भी पढ़ें: सरकार को हाईकोर्ट से झटके, तीन अधिसूचनाओं पर रोक, मंडी परिषद आदेश रद

17 सितंबर- पूर्वी उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र (विदर्भ), छत्तीसगढ़, बिहार, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय, अंडमान-निकोबार में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

पिछले 24 घंटे में भारी बारिश वाले स्थान

स्थान बारिश का आंकड़ा ( मिलीमीटर में)

हट बे- अंडमान – 40

महाबलेश्वर – महाराष्ट्र -30

नासिक – महाराष्ट्र- 30

धर्मशाला – हिमाचल- 20

इंदौर- मध्य प्रदेश -20

शाहजहांपुर – उत्तर प्रदेश – 20

कानपुर -उत्तर प्रदेश – 10

कोटा – राजस्थान – 10

वेल्लोर – तमिलनाडु- 10

जलपाईगुड़ी – प. बंगाल- 10

प्रयागराज में भी हालात खराब

प्रयागराज में भी भारी बारिश की वजह से गंगा का जलस्तर 84.32 हो गया है, जबकि ख़तरे का निशान 84.7 मीटर है। प्रयागराज में अब यमुना 3 सेंटीमीटर तो गंगा 2 सेंटीमीटर की रफ़्तार से बढ़ रही है। वहीं, गाज़ीपुर और बलिया में हाल बेहाल हैं। यहां भी गंगा ख़तरे के निशान से ऊपर बह रही है।

बिहार के छपरा में हाल बेहाल

बारिश और बाढ़ के कारण बिहार के छपरा में गंगा नदी का जलस्तर बढ़कर भयावह हो गया है। यहां तो रातोंरात अचानक पानी बढ़ गया, जिसकी वजह से जनता के घरों से सामान तक बह गया। अब इस स्थिति में न तो जनता के पास खाने को कुछ बचा है और न ही कुछ पहनने को बचा है। यही नहीं, स्थानीय लोगों अब तक सरकार की ओर से कोई मदद भी नहीं मिली है।

बाढ़ से राजस्थान के बूंदी में मची भीषण तबाही

राजस्थान में भी बारिश की वजह से बूंदी बाढ़ आ गई है, जिसकी वजह से यहां भीषण तबाही मच गई है। बाढ़ ने बुंदी के केशोरायपाटन इलाके में आमजन का जीना मुश्किल कर दिया है। यहां हालात बद से बत्तर हो गए हैं। यहां अब आलम ये हो गए हैं कि 7 से 8 फीट पानी सड़कों पर आ गया है। अब इसकी वजह से काफी तबाही हो रही है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

Tags:    

Similar News