Weather Update Today: IMD का अलर्ट जारी, यूपी समेत 22 राज्यों में आज बरसेंगे बादल, आठ जिलों में भारी बारिश

Weather Update Today july 2023: मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को मानसून ने राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के शेष हिस्सों को भी कवर कर लिया जबकि दक्षिण पश्चिम मानसून ने देश के विभिन्न इलाकों को 6 दिन पहले ही कवर कर लिया था।

Update: 2023-07-03 04:47 GMT
Weather Today (photo: Newstrack.com )

Weather Update Today 3 july 2023: केरल में एक हफ्ते देरी से दस्तक देने के बावजूद मानसून ने पूरे देश में रफ्तार पकड़ ली है। देश के विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को मानसून ने राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के शेष हिस्सों को भी कवर कर लिया जबकि दक्षिण पश्चिम मानसून ने देश के विभिन्न इलाकों को 6 दिन पहले ही कवर कर लिया था।

मौसम विभाग की ओर से आज राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत देश के 22 राज्यों में बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में आज बारिश होने के आसार हैं जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के आठ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। नार्थ ईस्ट और दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है।

इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका

मौसम विभाग का कहना है कि असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल के विभिन्न इलाकों में आज भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गांगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन सकती है।

दक्षिण भारत के कई राज्यों में अगले 5 दिनों तक झमाझम बारिश होने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

राजधानी दिल्ली में भी होगी बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी दिल्ली में आज भी बादल छाए रहेंगे और राजधानी के विभिन्न इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है रविवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है।

उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में बारिश का अलर्ट

मानसून की दस्तक के बाद उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग की ओर से आज प्रदेश के 30 जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। गोरखपुर,देवरिया और कुशीनगर समय पूर्वी उत्तर प्रदेश के 8 जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। राजधानी लखनऊ में सोमवार की सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश में अभी तक औसतन 144 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश में मानसून की सक्रियता का खासा असर दिखा है। प्रदेश में 8 जुलाई तक बारिश का यह दौर बने रहने की संभावना है। रविवार को प्रदेश के 61 जिलों में हल्की से लेकर तेज बारिश दर्ज की गई है। रविवार को फर्रुखाबाद में सबसे ज्यादा 105 मिलीमीटर बारिश हुई।

स्काईमेट वेदर का पूर्वानुमान

स्काईमेट वेदर के मुताबिक सिक्किम, असम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक और केरल में आज हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है। तमिलनाडु तट पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।

उत्तर पूर्व भारत, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण गुजरात, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, ओडिशा, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ मराठवाड़ा, तेलंगाना और पूर्वी राजस्थान में भी हल्की बारिश हो सकती है।

Tags:    

Similar News