मौसम का हाई-अलर्ट: इन राज्यों के लिए जारी हुई चेतावनी, ऐसे रखें खुद को सुरक्षित

मौसम तेजी से करवट ले रहा है। लोगों ने बदलते मौसम के चलते अपना पहनावा भी बदलना शुरू कर दिया है। आती सर्दियों की तैयारियां लगभग देश के हर घर में होने लगी है। गिरते तापमान से उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड की शुरूआत हो भी चुकी है।

Update: 2020-11-05 06:44 GMT
31 दिसंबर की सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 1 जनवरी से दिल्ली में तापमान में बढ़ोतरी होगी। शीतलहर 3 जनवरी तक चलने का अनुमान है।

नई दिल्ली। देशभर में अब मौसम तेजी से करवट ले रहा है। लोगों ने बदलते मौसम के चलते अपना पहनावा भी बदलना शुरू कर दिया है। आती सर्दियों की तैयारियां लगभग देश के हर घर में होने लगी है। गिरते तापमान से उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड की शुरूआत हो भी चुकी है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने 5 नवंबर को यानी आज झारखंड(Jharkhand), बिहार(bihar), उत्तर प्रदेश(uttar pradesh) में बारिश(rain) की संभावना जाहिर की है।

ये भी पढ़ें...डिलीवरी कर्मियों की मौत: हर तरफ मचा हाहाकार, लगातार घंटो कर रहे थे काम

धुंध तेजी से बढ़ेगी

ऐसे में देश से मॉनसून की वापसी के बाद हवा का रूख तेजी से बदल गया है। इन दिनों हवा में नमी है। झारखंड के लगभग सभी जिलों का न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकाॅर्ड किया जा रहा है।

बिहार में गंगा के लगे हुए इलाकों में नमी की वजह से धुंध के पूरे आसार बन चुके हैं। इन दिनों देर सुबह तक धुंध देखी जा सकती है। बताया जा रहा कि अभी यह धुंध तेजी से बढ़ेगी।

फोटो-सोशल मीडिया

बदलते मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जाहिर किया है कि अगले तीन से चार दिनों में राजधानी सहित झारखंड के करीब-करीब सभी जिलों में न्यूनतम तामपान गिरेगा। यह गिरावट दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक हो सकती है।

वहीं बीते दो दिनों से हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी हो रही है। इसका प्रभाव मैदानी इलाकों में भी दिखेगा। और जैसे-जैसे हवा ऊपर से नीचे की ओर आयेगी, वहीं ठंड और बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें...अभी-अभी बड़ा हादसा, 5 लाशें बरामद, 15 की हालत नाजुक, नाव पर 100 यात्री थे सवार

दिल्ली की हवा जहरीली

इस बार फिर से दिल्ली की हवा जहरीली होती जा रही है। राजधानी में AQI 450 के पार चला गया है। ऐसे में एनसीआर(NCR) में भी हालात काफी ज्यादा बिगड़ गये हैं। इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी में मौसम अनुकूल गतिविधियों की वजह से बुधवार को वायु गुणवत्ता में आंशिक सुधार आया था।

मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह बिहार और झारखंड के तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आनेवाली है। उत्तर-पूर्वी भागों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। वहीं मध्य से आखिर तक मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना भी जताई है।

राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से चार डिग्री कम था। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि मंगलवार को तापमान इतना कम था कि उसे “शीतलहर” की श्रेणी में रखा जा सकता था, लेकिन बुधवार को ऐसा नहीं था।

ये भी पढ़ें...विराट की रैगिंग: नहीं जानता होगा कोई ये किस्सा, जुड़ा था सचिन के पैर छूने से

Tags:    

Similar News