मौसम का यू-टर्न: हिमाचल में येलो अलर्ट, UP समेत इन राज्यों में बारिश की आशंका

जनवरी का महीना खत्म होने जा रहा है और मौसम ने एक बार फिर यू-टर्न ले लिया है। अभी भी लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ों पर भीषण बर्फबारी होने के साथ-साथ बर्फीली हवाएं चल रही हैं।

Update: 2020-01-27 04:52 GMT
मौसम का यू-टर्न: हिमाचल में येलो अलर्ट, UP समेत इन राज्यों में बारिश की आशंका

नई दिल्ली: जनवरी का महीना खत्म होने जा रहा है और मौसम ने एक बार फिर यू-टर्न ले लिया है। अभी भी लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ों पर भीषण बर्फबारी होने के साथ-साथ बर्फीली हवाएं चल रही हैं। उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी की वजह से हालात में सुधार नहीं आ रहा और जिसके चलते मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: ताबड़तोड़ चले पत्थर: दहशत में बदल गई तिरंगा यात्रा, कांप उठे लोग

उत्तराखंड में तुंगनाथ मंदिर पर चढी बर्फ की चादर

भीषण बर्फबारी की वजह से उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग स्थित तुंगनाथ मंदिर पर इन दिनों बर्फ की चादर पड़ गई है। मंदिर जाने के सारे रास्ते बर्फ से ढके हुए हैं। इसके अलावा मंदिर तक पहुंचने के लिए चोपता-तुंगनाथ मार्ग भी 3 किलोमीटर तक बर्फ से ढका हुआ है। जिसके चलते मंदिर तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

उत्तराखंड चारों धाम बर्फ से ढके

उत्तराखंड में दिसंबर से जबरदस्त बर्फबारी हो रही है, जिस वजह से चारों धाम बर्फ से ढके हैं। कुछ दिन की राहत के बाद पहाड़ों पर फिर से मौसम की चाल में परिवर्तन हो जाता है। जिस वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं इसके अलावा बर्फबारी की वजह से रास्ते बंद होने से भी स्थानीय लोगों को मुश्किलें हो रही हैं।

यह भी पढ़ें: भारत में ‘कोरोना’ की दस्तक: महाराष्ट्र के बाद राजस्थान और बिहार भी चपेट में

हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट जारी

वहीं अगर बात करें हिमाचल प्रदेश की तो वहां पर भी बर्फबारी से लोगों की जिंदगियां खासा प्रभावित हो रही हैं। मौसम विभाग की मानें तो मौसम एक बार फिर यू-टर्न ले रहा है। हिमाचल में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने संभावनाएं जताई हैं कि पहाड़ों पर भीषण बर्फबारी के साथ तेज बारिश हो सकती है। विभाग की ताजा चेतावनी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में अगले दो दिनों 27 से 29 जनवरी तक मौसम बिगड़ सकता है। आशंका है कि 28 जनवरी को भारी बारिश होने के साथ-साथ भारी बर्फबारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: बसंत पंचमी के दिन पीला वस्त्र व पीला भोजन क्यों है जरूरी, जानिए इसके पीछे की वजह

उत्तर प्रदेश समेत इन राज्यों में हो सकती है बारिश

वहीं अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो अगले दो दिनों 27 से 28 जनवरी को राज्य में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा राजस्थान के जयपुर और बीकानेर डिवीजन में भी बादल गरजने की आशंका जताई गई है। साथ ही गुजरात के सौराष्ट्र रीजन में भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन तक पारा और गिर सकता है।

हरियाणा का न्यूनतम तापमान पहुंचा 2.5 डिग्री सेल्सियस तक

हरियाणा के करनाल शहर में उत्तर-परिश्चमी हवाओं से ठंड में इजाफा हुआ है। यहां का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। मौसम विभाग की मानें तो 27 और 28 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की बर्फीली चोटियों के ऊपर से गुजरने के बाद ये हवाएं क्षेत्र में पहुंच रही हैं, जिससे ठंड में इजाफा देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: शर्मनाक: यहां CAA व NRC के विरोध प्रदर्शन के नाम पर हुई महिला से छेड़खानी

Tags:    

Similar News