जमातियों का कौन है कर्ता-धर्ता, कहां से होती है इनको फंडिंग, पढ़ें पूरी खबर

कोरोना वायरस का कहर किसी तरह थमने लगा था, लेकिन फिर एक ही झटके में स्थितियां पहले से भी बदतर हो गई। इसी के चलते दिल्ली के निजामुद्दीन में स्थित तबलीगी जमात के मरकज पर अब क्राइम ब्रांच ने अपना हाथ रखा है।

Update: 2020-04-07 05:55 GMT
जमातियों का कौन है कर्ता-धर्ता, कहां से होती है इनको फंडिंग, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली : कोरोना वायरस का कहर किसी तरह थमने लगा था, लेकिन फिर एक ही झटके में स्थितियां पहले से भी बदतर हो गई। इसी के चलते दिल्ली के निजामुद्दीन में स्थित तबलीगी जमात के मरकज पर अब क्राइम ब्रांच ने अपना हाथ रखा है। क्राइम ब्रांच जमातियों पर का शिकंजा कसता जा रहा है। जमातियों का कोरोना से तार जुड़े होने का सच सामने आने के बाद जमात के अमीर मौलाना साद सहित 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। अब इस मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के बैंक अकाउंट को खंगालना शुरु कर दिया है।

ये भी पढ़ें... दवाओं की कमी दूर करने को सरकार का बड़ा फैसला, इनको मिलेगी मदद

पीएफआई संस्था से फंडिंग हुई

जमातियों के बैंक अकांउट खंगालने के पीछे क्राइम ब्रांच का मकसद ये पता करना है कि इन सभी को कौन-कौन लोग फंडिंग कर रहे थे। इसके साथ ही किन-किन संस्थाओं से जमात को चंदा मिल रहा था। पीएफआई संस्था से फंडिंग हुई या नहीं? इसकी जांच भी की जा रही है। इस बीच मौलाना साद की भी तलाश तेज हो गई है। हालांकि अभी मौलाना साद फरार है।

फरार चल रहे मौलाना साद को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कल ही दूसरा नोटिस भेजा था, जिसमें 26 सवालों के जवाब मांगे गए थे। क्राइम ब्रांच ने उसके सेल्फ क्वारनटीन में होने की दलील को इस आधार पर खारिज कर दिया कि उसके पास ऑनलाइन अपनी सफाई देने का मौका है। मरकज में खाड़ी देशों से बड़ी मात्रा में फंड मिलता है, जो जांच के दायरे में है।

ये भी पढ़ें... जिसे देश नहीं मानती दुनिया, उसने दी कोरोना को सबसे बड़ी टक्कर

मौलाना से ये 26 सवाल पूछे क्राइम ब्रांच ने

1- मरकज का पूरा नाम-पता और रजिस्ट्रेशन की जानकारी।

2- संगठन से जुड़े लोगों की जानकारी।

3- मरकज कमेटी के लोगों की जानकारी।

4- पिछले तीन साल के ITR की जानकारी।

5- मरकज का पैन नंबर, बैंक अकाउंट और बैंक स्टेटमेंट।

6- मरकज में काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या।

7- 1 जनवरी से नोटिस की तारीख तक कितने धार्मिक कार्यक्रम हुए।

8- मरकज का पूरा नक्शा।

ये भी पढ़ें... UP: अस्पताल से फरार हुआ कोरोना पॉजिटिव मरीज, मचा हड़कंप

9- मरकज के सीसीटीवी की जानकारी, अगर हैं तो कितने सीसीटीवी कैमरे.

10- धार्मिक कार्यक्रम के लिए पुलिस या प्रशासन से मंजूरी ली?

11- क्या पुलिस या प्रशासन ने धार्मिक कार्यक्रम के लिए कोई गाइडलाइन जारी कीं।

12- मरकज मैनेजमेंट और सरकारी एजेंसियों के बीच कोई संपर्क।

13- मरकज में भाग लेने वालों की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग।

14- विदेशियों समेत 12 मार्च के बाद आए सभी श्रद्धालुओं की जानकारी।

15- 12 मार्च के बाद आए श्रद्धालुओं के रिकॉर्ड का ऑरिजनल रजिस्टर।

16- क्या कोई श्रद्धालु बीमार हुआ?

17- बिल्डिंग खाली कराने के लिए मरकज ने क्या किया?

18- लॉकडाउन लागू होने के बाद क्या किया?

19- स्टाफ, वॉलंटियर्स और पार्किंग के लोगों की लिस्ट।

ये भी पढ़ें... कोरोना संकट के बीच अमेरिका ने दी भारत को धमकी, कही ये बात

20- 12 मार्च के बाद आने वाले लोगों की हर रोज के हिसाब से लिस्ट।

21- 12 मार्च के बाद उन लोगों की हर दिन की लिस्ट जिन्हें अस्पताल ले जाया गया।

22- 12 मार्च के बाद मस्जिद या कहीं और जाने वाले लोगों की लिस्ट।

23- जिन लोगों ने मरकज में शिरकत की और बाद में उनकी मौत हो गई।

24- कर्फ्यू पास कितने लोगों को जारी कराए गए।

25- 12 मार्च के बाद मरकज का दौरा करने वाले सरकारी अफसरों की लिस्ट।

26- जांच में काम आने वाला कोई अन्य दस्तावेज।

ये भी पढ़ें... कोरोना वायरस की नई पहेली- मरीजों का हृदय भी हो रहा खराब

Tags:    

Similar News