विवाद के बीच CM योगी आदित्यनाथ ने किया ताजमहल का दीदार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार सुबह ताजनगरी आगरा पहुंचे। वह ऐसे समय में आगरा पहुंचे हैं, जब ताजमहल विवादों में है। वह इस दौरान

Update: 2017-10-26 04:11 GMT
Live: विवाद के बीच ताजमहल का दीदार करने पहुंचे CM योगी

लखनऊ/आगरा: ताजमहल को लेकर जारी विवाद के बीच गुरुवार (26 अक्टूबर) को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ताज का दीदार किया। इससे पहले सीएम योगी ने यहां सफाई अभियान में भी हिस्सा लिया और झाड़ू लगाए। इस दौरान बीजेपी समर्थकों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। इस दौरान योगी ने यहां चल रही कई योजनाओं का निरीक्षण किया।

ताजमहल विवाद को दरकिनार करते हुए योगी आदित्यनाथ गुरुवार को ताजमहल पहुंच गए। ताजमहल के पश्चिमी दरवाजे पर साफ-सफाई के कार्यक्रम के दौरान उनके साथ मौजूद उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने भी झाड़ू लगाई। इस दौरान आगरा के सभी विधायक व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताज नगरी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कछपुरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भी गए। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बातचीत की। योगी ने बच्चों से किताबों से लेकर, जूते-मोजे और मिड डे मील तक के बारे में पूछा।

इससे पहले योगी आदित्यनाथ गुरुवार सुबह 8़:15 बजे खेरिया हवाई अड्डे पहुंचे। उसके बाद वह हेलीकॉप्टर से नगला पैमा पहुंचे। वहां उन्होंने सबसे पहले सलामी ली। इसके बाद नगला पैमा में ही स्थित रबर चेक बांध का निरीक्षण किया।

गौरतलब है कि मेरठ के सरधना से बीजेपी विधायक संगीत सोम ने मुगल कालीन शासकों के इतिहास को देश के लिए कलंक बताया था। उन्होंने कहा था कि इतिहास से मुगलकालीन शासकों को निकालकर अब उप्र में हिंदुओं के इतिहास को दर्शाया और पढ़ाया जाए। उन्होंने यह बयान मेरठ में आयोजित एक जनसभा के दौरान दिया। उन्होंने कहा था कि यूपी सरकार अकबर, बाबर और औरंगजेब जैसे बादशाहों को इतिहास से निकालने की तैयारी कर रही है।

मुगलकालीन बादशाहों को अत्याचारी बताते हुए सोम ने कहा था, कि भारत के इतिहास में दर्ज उनके अत्याचारों में विश्वप्रसिद्ध ताजमहल भी शामिल है।

फोटो साभार: ANI

Tags:    

Similar News