होली स्पेशल: खूब खाए गुझिया-पापड़, फिर भी इसके सेवन से रहेगा डाइट कंट्रोल

होली का त्योहार आज है और हर कोई इसमें सोचता है की अच्छा-अच्छा खाए, लेकिन खाने के बाद क्या हाल होगा ये किसी को पता नहीं होता है।

Update: 2020-03-10 03:30 GMT

लखनऊ: होली का त्योहार आज है और हर कोई इसमें सोचता है की अच्छा-अच्छा खाए, लेकिन खाने के बाद क्या हाल होगा ये किसी को पता नहीं होता है। पहले सब लोग होली में तेल वाली चीजे खा लेतें हैं और बाद में इसका परिणाम झेलना पड़ता है। लेकिन हम आपको एक ऐसी सब्जी के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके सेवन से आप तेल वाली चीजों से भी सही रह सकते हैं।

सब्जियों में नीबू एक ऐसी चीज होती है जो आपके शारीर के लिए काफी फायदेमंद होती है। ये पेट की बहुत सी परेशानियों को दूर करता है। हम आपको इसके बहुत से फायदे बताते हैं जो आपको सवस्थ रखने में मदद करेगा। पेट दर्द, अपच, एसिडिटी, पेट फूलने, मोटापा कम करने जैसी बहुत सी समस्याओं के लिए नींबू एक रामबाण इलाज है। नींबू के रस में ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो बहुत सी बीमारियों को दूर भगाने में काफी मददगार हैं। रोजाना नींबू के पानी पीने से आपकी इम्यूनिटी भी बढ़ सकती है। आइए बताते हैं नींबू से होने वाले फायदों के बारे में...

ये भी पढ़ें:बसों की जोरदार भिड़ंत से मचा कोहराम, खतरे में कई यात्रियों की जान

इन चीजों में करता है नीबू मदद

नींबू में आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, कैल्शियम, पोटैशियम और जिंक जैसे मिनरल होते हैं, जो आपकी बॉडी की जरूरतों को पूरा करते हैं।

नींबू हमारे शरीर के पीएच लेवल को मेन्टेन करने में मदद करता है।

नींबू में थियामिन, नयासिन, रिबोफ्लोविन, विटामिन बी- 6, विटामिन ई और फोलेट जैसे कई लाभदायक विटामिन्स होते हैं, जो कब्ज, किडनी, खराब गला और मसूड़ों से जुड़ी समस्याओं का खात्मा करते हैं।

नींबू के सेवन से शुगर को नियंत्रित किया जा सकता है।

अगर आपकी किडनी में पथरी की समस्या है तो नींबू का इस्तेमाल करना आपके लिए काफी लाभदायक होता है। इसके लिए रोजाना आपको नींबू पानी का सेवन करना चाहिए।

नींबू ब्लड प्रेशर, डिप्रेशन और लीवर को ठीक रखने के लिए काफी फायदेमंद है।

नींबू पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है।

ये भी पढ़ें:Women’s Day: PM मोदी का ट्विटर संभालेंगी ये महिलाएं, मिलेगा बड़ा सम्मान

नींबू के सेवन करने से पहले ये सावधानियां बरतनी चाहिए

अल्सर की बीमार लोगों को नींबू का सेवन नहीं करना चाहिए।

अगर आप नींबू पानी पीने के तुरंत बाद दांतों को ब्रश नहीं करना चाहिए।

नींबू हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता। इससे कई लोगों को एलर्जी वा गला खराब हो सकता है। ऐसे में इसका ध्यान रखना चाहिए।

Tags:    

Similar News