क्या ठंड में दही खाना है फायदेमंद, जानें यहां

सर्दी का मौसम शुरु हो गया है। इस दौरान सभी अपने खान पान का खास ध्यान रखते हैं, ताकि सर्दी जुकाम पास न आ सके। साथ ही कुछ खाद्य पदार्थों को सर्दियों में खाना छोड़ देते हैं।

Update: 2019-12-03 09:51 GMT

सर्दी का मौसम शुरु हो गया है। इस दौरान सभी अपने खान पान का खास ध्यान रखते हैं, ताकि सर्दी जुकाम पास न आ सके। साथ ही कुछ खाद्य पदार्थों को सर्दियों में खाना छोड़ देते हैं, उनमें से एक है दही। लोग सोचते हैं कि सर्दियों में दही खाने से गले में परेशानी हो सकती है। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि, क्या सर्दियों में दही खाना चाहिए या नहीं?

क्या ठंड में दही खाना है फायदेमंद?

दही में अच्छे बैक्टीरिया, विटामिन, प्रोटीन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और पोटेशियम भरपूर मात्रा में होता है। इसलिए दही हर मौसम में सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़ें: बिग बॉस 13 में ट्विस्ट! वापसी कर रही हैं ये एक्ट्रेस, दी अपने कमबैक की जानकारी

दही आपके आंत के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। इसमें उपस्थित अच्छे बैक्टीरिया आपके आंत के लिए बहुत अच्छे होते हैं। साथ ही इसमें कैल्शियम, विटामिन बी 12 और फास्फोरस भी प्रचुर मात्रा में होते हैं। ठंड में दही का सेवन करने से आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। हालांकि सर्दियों में श्वास संबंधी मरीजों को शाम 5 बजे के बाद दही नहीं खाना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से बलगम की समस्या हो सकती है, खासकर की एलर्जी और अस्थमा से पीड़ित लोगों में।

यह भी पढ़ें: राम जन्मभूमि पर वार-पलटवार! अब मुस्लिम पक्ष पर लगाये ये आरोप

दही में विटामिन सी पाया जाता है, जो ठंड से पीड़ित लोगों के लिए बहुत अच्छा होता है। हालांकि आपको ठंडी दही खाने से बचना चाहिए और कमरे के तापमान के अनुसार ही इसे खाना चाहिए।

आयुर्वेद के मुताबिक, आपको सर्दियों में खासतौर से रात के वक्त दही नहीं खाना चाहिए क्योंकि ये यह आपकी ग्रंथियों से स्राव को बढ़ाता है, जिससे बलगम का स्राव भी बढ़ता है। जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। अगर आपको अस्थमा, साइनस या सर्दी और खांसी जैसा श्वास संबंधी समस्याएं हैं तो सर्दियों के दौरान खासतौर से रात के समय दही खाने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें: धमाल मचाएगी ये फिल्म! इनकी बायोपिक में नजर आएंगी तापसी पन्नू

Tags:    

Similar News