लड़कियां हो जाएं सावधान! अगर छिड़कती हैं, बॉयफ्रेंड की दाढ़ी पर जान

कई लड़कियां और महिलाएं जो अपने बॉयफ्रेंड या पति की दाढ़ी पर जान छिड़कती हैं, तो सावधान हो जाये वरना झेलनी पड़ सकती ये मुसीबत!

Update: 2019-04-22 11:31 GMT

नई दिल्ली: मौसम के साथ-साथ फैशन ट्रेंड भी समय-समय पर बदलाता रहता हैं पहले जहां पुरुष क्लीन शेव रहना पसंद करते थे, वहीं अब पुरूषों को अजीबो-गरीब तरीके से कटी दाढ़ी बेहद कूल लुक देती है। अपने इस कूल लुक को मेन्टेन करने के लिए पुरुष पार्लर में कई घंटे बिताते हैं इसके साथ ही शेविंग किट का भी इस्तेमाल करते हैं।

यह भी पढ़े:पानी की बौछार और म्यूजिक के साथ किया बदलते मौसम का स्वागत

कई लड़कियां और महिलाएं भी ऐसी होती हैं जो अपने बॉयफ्रेंड की दाढ़ी पर जान छिड़कती हैं। उन्हें अपने पुरुष मित्र की दाढ़ी स्पर्श करना काफी अच्छा लगता है। लेकिन आपको ये जानकार काफी हैरानी होगी कि पुरुषों की दाढ़ी बीमारियों का घर है।

जी हां! पुरुषों की दाढ़ी में कुत्ते के बालों से ज्यादा खतरनाक और ताकतवर बैक्टीरिया होते हैं। यह बैक्टीरिया लोगों को काफी तेजी से संक्रमित करते हैं।

क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन के शोधकर्ताओं ने इस सिलसिले में 18 से 76 साल के मर्दों को इस रिसर्च में शामिल किया। रिसर्च में तकरीबन 18 पुरुषों की दाढ़ी के बालों का सैंपल लिया गया और 30 कुत्तों के बालों का।

रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ, कि पुरुषों की दाढ़ी में बैक्टीरिया का स्तर कुत्तों के बालों में बैक्टीरिया के मुकाबले ज्यादा है। साथ ही यह बैक्टीरिया काफी पॉवरफुल और तेजी से फैलने वाला है।

यह भी पढ़े:विश्व के तीस प्रतिशत टी बी मरीज भारत में: डॉ ए. के. सिंह

शोधकर्ताओं के अनुसार, कई बार साफ-सफाई के बावजूद भी दाढ़ी में कई खतरनाक बैक्टीरिया फंसे रह जाते हैं। यह बैक्टीरिया सीधे स्किन से टच होने के कारण इन्फेक्शन का कारण बनते हैं।

बर्मिंघम ट्राइकोलॉजी सेंटर के स्पेशलिस्ट ‘कैरल वाकर’ ने इस पर अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा, कि चेहरे पर बाल चाहे दाढ़ी, मूंछ या नाक के भीतर हों, इनमें मौजूद कीटाणु सीधे त्वचा के कांटेक्ट में होते हैं।

इस सिलसिले में रिसर्चर ‘रॉन कटलर’ ने जानकारी देते हुए कहा, कि जो पुरुष दाढ़ी रखना पसंद करते हैं वे दाढ़ी में बैक्टीरिया भी रखते हैं। जो पुरुष क्लीनशेव रखते हैं उनकी अपेक्षा दाढ़ी वाले पुरुष अधिक बीमार पड़ते हैं।

यह भी पढ़े:होम्योपैथी दिवस पर जानिए इस पद्धति और इससे होने वाली बीमारियों के इलाज

रिसर्च में इस बात का भी खुलासा हुआ, कि पुरुषों की बड़ी दाढ़ी में ‘स्टेफिलोकोकस’ नामक खतरनाक बैक्टीरिया बहुत तेजी से पनपता है। इससे त्वचा सम्बन्धी कई रोग और संक्रमण होते हैं।

इसलिए अगर आप चाहते हैं, कि आपकी दाढ़ी में खतरनाक बैक्टेरिया न पनपे तो आप लंबे समय तक दाढ़ी न रखें, और बदलते लुक को कुल बनाये।

Tags:    

Similar News