Health Tips 2021: इस साल खाने की ये चीजें करेंगी ट्रेंड, जानिए इनके बारे में

आज कल लोग हेल्दी और फिट रहने के लिए कई तरह के डाइट फॉलो कर रहे हैं। इनमें से एक है प्लांट बेस्ड डाइट यानी हरी साग सब्जियां। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि साल 2021 में प्लांट बेस्ड डाइट की तरफ लोगों का झुकाव ज्यादा रहने वाला है। मालूम हो, डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट प्लांट बेस्ड डाइट को शरीर के लिए सबसे फायदेमंद बताते हैं।

Update: 2021-01-01 16:45 GMT
Health Tips 2021: इस साल खाने की ये चीजें करेंगी Trend, जानें आप भी

लखनऊ: आज कल लोग हेल्दी और फिट रहने के लिए कई तरह के डाइट फॉलो कर रहे हैं। इनमें से एक है प्लांट बेस्ड डाइट यानी हरी साग सब्जियां। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि साल 2021 में प्लांट बेस्ड डाइट की तरफ लोगों का झुकाव ज्यादा रहने वाला है। मालूम हो, डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट प्लांट बेस्ड डाइट को शरीर के लिए सबसे फायदेमंद बताते हैं।

क्या है प्लांट बेस्ड डाइट फूड??

प्लांट बेस्ड डाइट में वो फूड वो होते हैं जो पौधों के स्रोत से प्राप्त होते हैं। इनमें फल, सब्जियों, अनाज, दाल और नट्स का सेवन ज्यादा किया जाता है जबकि मांस, मछली, अंडे, चिकन या प्रोसेस्ड फूड शामिल नहीं होते हैं। आइए जानते हैं कि नए साल में कौन-कौन से प्लांट बेस्ड फूड्स फायदेमंद हैं और लोगों की पसंद बन सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Success Mantra: साल 2021 में बनाएं ये 6 नियम, चढ़ेंगे सफलता की सीढ़ी

फूलगोभी

फूलगोभी के फायदों को देखते हुए साल 2021 में खाने की ज्यादातर चीजों में फूलगोभी का इस्तेमाल किया जा सकता है। यहां तक कि एक नए तरीके की गोभी की सैंडविच भी आपको खाने को मिल सकती है। यहां तक कि गोभी पिज्जा, गोभी राइस के अलावा अब फूलगोभी अल्फ्रेडो सॉस, फूलगोभी ब्रेडक्रम्ब्स भी आपकी प्लेट में जल्द दिख सकते हैं।

प्लांट बेस्ड मीट

इस साल प्लांट बेस्ड मीट की भी मांग रहने वाली है। इसमें प्लांट बेस्ड फूड को बिल्कुल मीट की तरह तैयार किया जाता है। अमेरिका के बियॉन्ड मीट ने 2021 की शुरूआत में एक ऐसा प्लांट बेस्ड मीट बर्गर लाने की घोषणा की है, जिसमें मांस की तुलना में 55 फीसदी कम फैट होगा। प्लांट बेस्ड मीट में मूंग से बने जस्ट एग फोल्डेड और सोयाबीन का बना वेगन चिकन का नया टेस्ट लोगों को पसंद आने की उम्मीद की जा रही है।

बिना अल्कोहल का ड्रिंक

नए साल में शराब की बजाय हेल्दी ड्रिंक्स लोगों की पहली पसंद बन सकते हैं। इसमें अल्कोहल फ्री बियर भी शामिल है। नॉन अल्कोहलिक या लो-अल्कोहलिक बियर में अल्कोहल की मात्रा ना या बहुत कम के बराबर होती है। हालांकि इसके स्वाद में कोई खास बदलाव नहीं किया जाता है। सबसे बड़ी बात इससे हेल्थ को कोई नुकसान भी नहीं होता है।

प्लांट बेस्ड प्रोबायोटिक्स

डेयरी बेस्ड योगर्ट की जगह इस साल वीगन योगर्ट और आलमंड योगर्ट भी ज्यादा लोग ट्राइ कर सकते हैं। स्मूदी से लेकर कई तरह की हेल्दी ड्रिंक्स प्रोबायोटिक्स से बनाई जाएंगी। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि साल 2021 में प्रोबायोटिक्स ड्रिंक्स ज्यादा लोकप्रिय रहेंगे। साथ ही ये ड्रिंक्स स्वाद के साथ इम्यूनिटी बढ़ाने का भी काम करेंगे।

ये भी पढ़ें: लड़कियों के लिए खास: दो मुंह के बालों से परेशान, तो अपनाए ये घरेलू नुस्खे

शाकाहारी सामग्री

इस साल ऐसे सामग्रियों की मांग ज्यादा रहने की संभावना है जो शाकाहारी चीजों से बनीं हो। खासतौर से प्लांट बेस्ट डाइट फॉलो करने वालों में इसकी मांग ज्यादा रहेगी। जैसे की एवोकाडो तेल से बने वीगन मायो, प्लांट बेस्ड सॉस, वीगन सलाद ड्रेसिंग और कोकोनट मिल्क क्रीम।

Tags:    

Similar News