बंद गला सूट फिर लौट आए हैं फैशन में, मिलता है रॉयल लुक, आप भी जरूर करें ट्राई

पार्टी वियर ड्रेस हो या नार्मल सबमें बंद गले का फैशन बरसों से चला रहा है। बंद गला हमेशा से ही रॉयल और क्लासी लुक के लिए पसंद किया जाता रहा है।

Newstrack :  Network
Published By :  Ashiki
Update: 2021-08-26 11:53 GMT

गला बंद सूट में सोहा अली खान और कंगना रनौत (Photo- Instagram)

Lifestyle : पार्टी वियर ड्रेस हो या नार्मल सबमें बंद गले का फैशन बरसों से चला रहा है। बंद गला हमेशा से ही रॉयल और क्लासी लुक के लिए पसंद किया जाता रहा है। अब तक बंद गले को सिर्फ पुरुषों के जोधपुरी लुक से जोड़ा जाता रहा है, लेकिन अब ये महिलाओं की भी पसंद बनता जा रहा है।

बंद गले का सूट हो या फिर ब्लाउज इन दिनों महिलाओं की फैशन में सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। रक्षाबंधन के मौके पर कई सेलिब्रिटीज भी इसी लुक में नजर आए। बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत से लेकर रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखने वाली सोहा अली खान ने बंद गले का सूट पहने हुए आयीं।

मिलता है रॉयल लुक

अगर आप भी कुछ रॉयल लुक ट्राई करना चाहती हैं, तो बिना सोचे समझे बंद गले (High Neck) का कोई भी ड्रेस ट्राई करें। फिर तो ओकेज़न चाहे कोई भी हो ये डिजाइन आपको बेहद खूबसूरत और सबसे डिफरेंट लुक देगा। बंद गले का फैशन जरूर पुराना है, लेकिन अब ये नए एक्सपेरिमेंट और नए लुक के साथ फिर फैशन में इन है। इसे आप कई तरह से ट्राई कर सकती हैं। चलिए जानते हैं इस रिपोर्ट में-

हाई नेक


आपको बता दें कि बंद गले में सबसे ज्यादा हाई नेक स्टाइल पसंद किया जाता है। जो पहनने में बेहद ग्रेसफुल लगता है। हाई नेक डिजाइन आप अपने कुरती में बनवा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप अपनी साड़ी को रॉयल लुक देना चाहती हैं तो हाई नेक ब्लाउज सबसे अच्छी चॉइस होगी।

ज्वेल नेकलाइन


इस बार रक्षाबंधन के मौके पर सोहा अली खान ब्लू कलर के बंद गले का कुर्ते में नजर आई थीं। उनके कुर्ते में ज्वेल नेकलाइन साफ तौर पर देखा जा सकता है। दरअसल कुर्ते का ये खास गले का डिजाइन है। इसमें नेक पर कुछ ऐसा काम किया जाता है जिसे देखने से ऐसा लगता है जैसे गले में अपने कुछ पहना हुआ हो।

बोट नेक


बोट नेक स्टाइल कुर्ते और ब्लाउज में बहुत सुंदर लगता है। ये एवरग्रीन डिजाइन है जिसे लोग काफी पसंद करते हैं। यही नहीं ये नेक स्टाइल हर ऐज ग्रुप की लड़कियों और महिलाओं पर बहुत खूबसूरत लगता है। 

Tags:    

Similar News