थायराइड से चाहिए निजात तो अपनाएं ये घरेलू उपचार

आजकल लोगों को थायराइड होना बेहद आम हो गया है। आजकल हर दूसरा व्यक्ति इस बीमारी का शिकार है। हालांकि पुरुष से ज्यादा स्त्री इस बीमारी से ग्रसित हैं।

Update: 2019-12-17 06:28 GMT

आजकल लोगों को थायराइड होना बेहद आम हो गया है। आजकल हर दूसरा व्यक्ति इस बीमारी का शिकार है। हालांकि पुरुष से ज्यादा स्त्री इस बीमारी से ग्रसित हैं। थायराइड एक एंडोक्राइन ग्लैंड, जो गले में होता है। ये थायराइड हार्मोन निकालता है, जिससे शरीर में मेटाबॉलिज्म को सही लेवल में रखता है। लेकिन जब यह हार्मोन असुंतलित हो जाता है तो यह समस्या शुरु हो जाती है। ये दो तरह का होता है हाइपो थायराइड और हाइपर थायराइड। महिलाएं ज्यादातर हाइपो थायराइड की शिकार होती हैं जिसमें वजन तेजी से बढ़ने लगता है।

हाइपो थायराइड अधिक आम होता है, जिसके लक्षण- थकान, उच्च रक्तचाप, कब्ज, वजन बढ़ना, आंखों का फड़कना, मांसपेशियों में दर्द, और समय से पहले बालों का सफेद होना। वैसे तो थायराइड के लिए कई इलाज हैं, जिनसे थायरॉयड ग्रंथि के कामकाज को बहाल किया जा सकता है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपचार बताने जा रहे हैं, जो थायरॉयड ग्रंथि के कामकाज को बहाल करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

यह भी पढें: पहले मुर्गी आई या अंडा? आखिरकार मिल ही गया जवाब….

अदरक

अदरक मैग्नीशियम और पोटेशियम का एक अच्छा सोर्स होता है। चूंकि अदरक में शक्तिशाली विरोधी भड़काऊ गुण होते हैं, इसलिए ये आपको हाइपो थायराइड से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है। पहले कुछ बारीक कटा हुआ अदरक ले लें, फिर इसे 1 कप उबलते पानी में डालें और इसे 5 मिनट तक उबलने के लिए छोड़ दें। फिर इसे थोडी देर ठंडा होने के लिए ऱख दें। टेस्ट के लिए थोड़ा शहद मिला लें और इस पानी को तुरंत पी लें। इसका सेवन आप दिन में कम से कम 2 बार कर सकते हैं।

यह भी पढें: 3 दिवसीय शीतकालीन सत्र: सपा के हंगामे के बाद कार्यवाही 15 मिनट के लिये स्थगित

नारियल का तेल

नारियल का तेल का रोजाना सेवन करने से आपको हाइपो थायराइड से छुटकारा मिल सकता है। ये आपके Metabolism और शरीर के तापमान को बढ़ाकर हाइपो थायराइड से लड़ने में मदद करता है। 1 चम्मच शुद्ध नारियल तेल का रोजाना सेवन करें। आप दिन में कम से कम दो बार इसका सेवन करें। या फिर नारियल तेल को आप अपनी Meal में भी शामिल कर सकते हैं।

फ्लैक्स सीड्स

इसमें ओमेगा 3-फैटी एसिड प्रचुर मात्रा मौजूद होते हैं, जो हमारे शरीर के अंदर जाकर थायराइड ग्रंथि को सही तरीके से काम करने में मदद करते हैं। हाइपो थायराइड से छुटकारा पाने के लिए आप एक गिलास दूध में बीज का पाउडर मिलाकर इसका सेवन करें। इसका रोजाना सेवन करें। दिन में कम से कम दो बार आप इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा अपने खाने में फ्लैक्स सीड्स के तेल का उपयोग कर सकते हैं।

विटामिन

विटामिन बी 12 जैसे विटामिन की कमी भी हाइपो थायराइड के कारणों में से एक है। इसलिए अपने आहार में ऐसे चीजों को शामिल करें जो विटामिन्स युक्त हों। क्योंकि यह हाइपो थायराइड से लड़ने में मदद कर सकता है। विटामिन बी 12 थायरॉयड ग्रंथि के कामकाज में मददगार है, जबकि विटामिन सी ऑक्सीडेटिव तनाव से लड़ने में मदद करता है। इसलिए आप अपने भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियां, मछली, मांस और अंडे को शामिल करें।

यह भी पढें: CM नीतीश कुमार हुए लापता, पटना में जगह-जगह लगे पोस्टर

Tags:    

Similar News

Motivational Story: सबक