IRCTC कराएगा अंडमान की सैर, यहां जानें इस स्पेशल टूर पैकेज के बारे में

इस स्पेशल टूर पैकेज में 6 दिन और 5 रात अंडमान द्वीप समूह के खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट्स पर आप विजिट कर सकेगें।

Update: 2023-08-21 07:08 GMT
IRCTC कराएगा अंडमान की सैर, यहां जानें इस स्पेशल टूर पैकेज के बारे में

IRCTC इस बार घूमने के शौकीन लोगों के लिए एक स्पेशल टूर पैकेज लेकर आया है। ये टूर पैकेज अंडमान के लिए है। इस स्पेशल टूर पैकेज में 6 दिन और 5 रात अंडमान द्वीप समूह के खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट्स पर आप विजिट कर सकेगें। इस ट्रिप में आपको पोर्ट ब्लेयर, पोर्ट ब्लेयर-नॉर्थ बे आइलैंड (कोरल आईलैंड), रॉस आइलैंड और हैवलॉक आइलैंड जैसी जगहों की सैर कराई जायेगी। इस स्पेशल टूर की शुरुआत 21 नवंबर 2019 से होगी। जिसमें आप बजट के हिसाब से पैकेज चुन सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इस टूर में 6 दिन में आपको कहां-कहां ले जाया जायेगा-

पहला दिन-

21 नवंबर को यात्रियों को इंदौर के डोमेस्टिक एयरपोर्ट से शाम 6:20 पर इंडिगो एयरलाइन्स से बेंगलूरु ले जाया जाएगा। जहां से यात्रियों को दूसरे दिन पोर्ट ब्लेयर ले जाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Vodafone का ग्राहकों को तोहफा, अब इस प्लान में देगा 84GB ज्यादा डेटा

दूसरा दिन-

फिर दूसरे दिन सुबह 4:30 बजे पर आप पोर्ट ब्लेयर के लिए फ्लाइट से रवाना होंगे, जो कि 7:50 बजे वहां पहुंच जाएगी। जहां से आपको होटल ले जाया जाएगा। फिर ब्रेकफास्ट के बाद आपको कॉर्बिन कोव बीच, नवल मरीम म्यूजियम और सेल्युलर जेल घुमाया जाएगा।

ये जेल स्वतंत्रता संग्राम के कैदियों को बंद रखने के कारण मशहूर है। यहां पर आप स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के इतिहास के बारे में भी देख सकते हैं। इसके बाद डिनर का प्लान है, डिनर करने के बाद आपको रात पोर्ट ब्लेयर में ही बितानी होगी।

तीसरा दिन-

सुबह ब्रेकफास्ट करने के बाद आपको आइलैंड (कोरल आईलैंड), रॉस आइलैंड की सैर कराई जाएगी। वहां पर आप मस्ती करने के साथ शॉपिंग भी कर सकते हैं। इसके बाद रातभर पोर्ट ब्लेयर में ही रुकना होगा।

चौथा दिन-

सुबह ब्रेकफास्ट करने के बाद आपको होटल से चेक आउट करना होगा। उसके बाद आपको क्रूज से Havelock Island की ओर ले जाया जाएगा। वहां पर आप एशिया के नंबर वन बीच 'राधानगर बीच' पर स्वीमिंग कर सकते हैं। यहां पर ही फिर आपको ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा और फिर रात को वहीं रुकना होगा।

यह भी पढ़ें: स्टॉक खत्म करने का है इरादा! ये कंपंनी दे रही बाईक पर 25000 तक की छूट

पाचंवे दिन-

फिर सुबह नाश्ता करने के बाद आपको इलेफांटा बीच की सैर कराने ले जाया जाएगा। इसके बाद आपको होटल से चेक आउट करना होगा और फिर रात को पोर्ट ब्लेयर वापस लौट आएंगे।

छठा दिन-

इस दिन आपको होटल से चेकआउट कराके पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट की ओर रुख किया जाएगा। जहां से दोपहर 1 बजे की फ्लाइट से इंदौर ले जाया जाएगा।

पैकेज का किराया-

 

अगर बात करें इस स्पेशल टूर पैकेज की तो आपको इस टूर के लिए दो लोगों का चार्ज 43700 रुपए प्रति व्यक्ति देना होगा। वहीं अगर आप तीन लोग हैं तो आपको इस पैकेज के लिए प्रति व्यक्ति 43 हजार रुपए देना होगा।

यह भी पढ़ें: ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट का वीडियो हुआ वायरल, कर रहा था ये गंदी हरकत

Tags:    

Similar News