Jammu Kashmir Beautiful Girls: जम्मू कश्मीर से ताल्लुक रखती हैं ये हसीनाएं, खूबसूरत अप्सरा की तरह

Jammu Kashmir Beautiful Actresses: जम्मू और कश्मीर की लड़कियां दुनिया में सबसे सुंदर मानी जाती हैं। इस जगह ने फिल्म इंडस्ट्री को भी एक से बढ़कर एक खूबसूरत एक्ट्रेसेस दी हैं।

Written By :  Shreya
Update:2024-10-08 15:36 IST

Jammu Kashmir Beautiful Girls (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Jammu Kashmir Beautiful Girls: कश्मीर को धरती का स्वर्ग (Dharti Ka Swarg Kashmir) कहा जाता है। खूबसूरत वादियों और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर जम्मू कश्मीर (Jammu And Kashmir) देश ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटकों के बीच भी खूब मशहूर है। यहां की न केवल जगहें ही खूबसूरत हैं, बल्कि जम्मू और कश्मीर के लोग भी अपनी सुंदरता को लेकर पूरी दुनिया में चर्चा बटोरते हैं। खासकर, यहां की लड़कियां। कहा ये भी जाता है कि जम्मू कश्मीर की लड़कियां (Jammu Aur Kashmir Ki Ladkiyan) सबसे सुंदर होती हैं। इस जगह ने फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक एक्ट्रेसेस भी दी हैं। आइए जानें जम्मू और कश्मीर से ताल्लुक रखने वालीं सुंदर अभिनेत्रियों (Most Beautiful Actresses From Jammu-Kashmir) के बारे में।

1- हिना खान (Hina Khan)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

हिना खान (Hina Khan) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर पूरी दुनिया में पहचान बनाई है। एक्ट्रेस ने अपना करियर मशहूर टेलीविजन शो (TV Show) 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से शुरू किया था। इस धारावाहिक ने उन्हें फर्श से अर्श तक पहुंचाने का काम किया। इसके बाद हिना ने फिल्मों में एंट्री मारी और यहां भी सफलता हासिल हुई। बता दें हिना खान जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर (Srinagar) शहर में पैदा हुई थीं। वह अब मुंबई में शिफ्ट हो गई हैं, लेकिन अक्सर अपने होमटाउन घूमने जाती रहती हैं।

2- एकता कौल (Ekta Kaul)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

एक्ट्रेस एकता कौल भी टीवी की जानी मानी अदाकारा हैं। वह शो रब से सोणा इश्क, बड़े अच्छे लगते हैं और मेरे अंगने में शो के लिए मशहूर हैं। एकता का जन्म 16 मई 1990 को श्रीनगर में हुआ था। एकता अपने जॉब के समय मुंबई में पोस्टेड थीं। इसी दौरान उन्हें एक्टिंग में रुचि होने लगी। इसके बाद उन्होंने रब से सोणा इश्क शो से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। आज के समय में एकता तगड़ी फैन फॉलोइंग रखती हैं।

3- जायरा वसीम (Zaira Wasim)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

फिल्म दंगल फेम जायरा वसीम भी जम्मू और कश्मीर से ताल्लुक रखती हैं। वह 23 अक्टूबर 2000 को श्रीनगर (Srinagar) में जन्मी थीं। जायरा दंगल के अलावा सीक्रेट सुपरस्टार, द स्काई ईज पिंक जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। फिल्मों में उनके जबरदस्त एक्टिंग के चलते वह फिल्मफेयर अवॉर्ड और नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीत चुकी हैं। हालांकि कुछ साल के करियर के बाद ही 30 जून 2019 को जायरा ने एक्टिंग करियर से संन्यास का ऐलान कर दिया था।

Tags:    

Similar News