Pani Puri Recipe: घर पर कैसे बनाए पानी के बताशे, जानिए क्या है गोलगप्पे के फूलने की ट्रिक

Pani Puri Recipe: क्या आप जानते हैं कि पानी के बताशे बनाना बेहद आसान है और आप कुछ ही देर में इस मुँह में पानी ला देने वाली डिश बना सकते हैं। तो आइये आपको बताते हैं कि इसके लिए हमे क्या क्या चाहिए होगा और इसे बनाते कैसे हैं।

Update: 2023-06-21 06:47 GMT
Pani Puri Recipe (Image Credit-Social Media)

Pani Puri Recipe: अगर आप एक प्योर इंडियन हैं तो आपको पानी पूरी या गोलगप्पे खाना बेहद पसंद होगा। वहीँ आपने इसे अगर घर पर बनाने की कोशिश की है और आप इसमें नाकामयाब रहे हैं तो हम आपको बता दें कि इसे घर पर बनाना बेहद आसान है और आप इसे बस कुछ ही देर में बना सकते हैं। जिसके लिए आपको कोई भी विशेष सामग्री की भी ज़रूरत नहीं होगी। तो चलिए आज हम आपको पानी पूरी या गोलगप्पे बनाना बताते हैं।

पानी पूरी की पूरी रेसिपी

अक्सर पानी पूरी के ठेलों पर महिलाओं और लड़कियों की भारी भीड़ देखने को मिल जाती है। वहीँ क्या आप जानते हैं कि इसे बनाना बेहद आसान है और आप कुछ ही देर में इस मुँह में पानी ला देने वाली डिश बना सकते हैं। तो आइये आपको बताते हैं कि इसके लिए हमे क्या क्या चाहिए होगा और इसे बनाते कैसे हैं।

पानी पुरी की पुरी के लिए सामग्री

सूजी- 1 कप

​​मैदा- 1 कप

बेकिंग सोडा- चुटकी भर

नमक- चुटकी भर (बताशे के लिए)

पानी- आटा गूंदने के लिए

तेल- पूरियों को डीप फ्राई करने के लिए

बनाने की विधि

सूजी और मैदा बेकिंग सोडा नमक मिला लें और इसे पानी से गूथ लें। आटा थोड़ा हार्ड ही रखें। अब इसे 5-10 मिनट के लिए गीले कपडे से ढककर रख दें। फिर इसकी छोटी छोटी लोइयां बनाइये और इन्हे डीप फ्राई कर दीजिये। तेल को ज़्यादा गर्म न करिये। बल्कि ये हल्का गर्म ही हो। इसके बाद आपके गोलगप्पे फूले फूले बनेंगे।


परफेक्ट पानी पुरी की पुरी बनाने के टिप्स

  • पानी पुरी के लिए उत्तम पुरी तैयार करने के लिए कृपया माप का पालन करें।
  • पूरी को एकदम क्रिस्पी बनाने के लिए आटे को अच्छे से गूंथना बहुत जरूरी है। इसे कम से कम 8-10 मिनट तक गूंदें।
  • पानी डालने से पहले सूजी में हमेशा बेकिंग सोडा अच्छी तरह मिला लें। बेकिंग सोडा डालने से पूरी अच्छी तरह से फूल जाती है।
  • आटा न ज्यादा सूखा और न ही ज्यादा नरम होना चाहिए। ये मध्यम होना चाहिए। सूजी पानी को खूब सोख लेती है. इसलिए सबसे पहले आटे को नरम ही बनाएं। बाद में ये पानी सोख लेगा और आराम करने के बाद टाइट हो जाएगा।
  • आटे को 30 मिनट के लिए रेस्ट देना बहुत जरूरी है। आटे को गीले कपड़े से ढककर आराम करने दें।
  • आटे को जितना हो सके पतला बेल लें। अगर ये गाढ़ा होगा तो इसका स्वाद अच्छा नहीं आएगा और हो सकता है ये फूले भी नहीं।
  • सही बनावट के लिए भी आटे को बेलने की कोशिश करें।
  • पूरी तलते समय बाकी के आटे और पूरी को भीगे कपड़े से ढक कर रख दें। अगर पूरी सूख जाती है तो पूरी सूखने पर फूलती नहीं है।
  • पूरी को हमेशा मध्यम-तेज आंच पर ही तलें। अगर आप इसे धीमी आंच पर तलेंगे, तो ये तेल सोख लेगा और बनावट में नरम हो जाएगा।

Tags:    

Similar News