Nita Ambani Beauty Secret: पता चल गया नीता अंबानी की खूबसूरती का राज, पीती हैं ये मामूली जूस

Nita Ambani Beauty Secret In Hindi: नीता अंबानी ने 60 साल की उम्र में भी अपनी खूबसूरती को मेंटेन किया हुआ है। आइए जानें उनका ब्यूटी सीक्रेट।

Written By :  Shreya
Update: 2024-08-22 11:21 GMT

Nita Ambani (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Nita Ambani Beauty Secret: एशिया के सबसे अमीर इंसान और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) अपनी लग्जीरियस लाइफस्टाइल की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। इसके अलावा वह अपने फैशन और ब्यूटी को लेकर भी खूब चर्चा बटोरती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि नीता अंबानी 60 साल (Nita Ambani Age) की हैं, लेकिन उन्हें देखकर ये कह पाना किसी के लिए भी मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने इस उम्र में भी खुद की फिटनेस और खूबसूरती को बेहद अच्छे ढंग से मेंटेन किया हुआ है। जिसके चलते हर कोई उनकी खूबसूरती का राज (Nita Ambani Ki Khubsurti Ka Raj) जानना चाहता है कि आखिर किस तरह 60 की उम्र में भी नीता इतनी जवान लगती हैं। तो चलिए आपकी बताते हैं उनकी हेल्दी और ऐजलेस खूबसूरत स्किन का राज।

नीता अंबानी का ब्यूटी सीक्रेट (Nita Ambani Beauty Secret In Hindi)

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी (Nita Ambani) की स्किन को यंग और खूबसूरत रखने का काम करते हैं उनका स्किन केयर रूटीन और डाइट। वह स्किन केयर के साथ कोई समझौता नहीं करती हैं। नीता दिन में दो बार क्लींजिंग, टोनिंग और चेहरे को मॉइस्चराइज करने का काम करती हैं। सर्दी हो या गर्मी, वह सनस्क्रीन लगाना नहीं भूलती हैं। साथ ही डेड स्किन को रिमूव करने और स्किन को ब्राइट करने के लिए त्वचा को एक्सफोलिएट भी करती हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

डाइट (Nita Ambani Diet)

स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाने के लिए नीता अंबानी अपनी डाइट (Nita Ambani Diet In Hindi) का भी बेहद ख्याल रखती हैं। वह बैलेंस डाइट (Balance Diet) लेती हैं और हमेशा घर का बना खाना ही खाती हैं। इसके अलावा वह चेहरे और बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीती हैं और अपने आहार में फल और सब्जियों जैसे हाइड्रेटिंग खाद्य पदार्थों को शामिल करती हैं। जो उन्हें हेल्दी रखने के साथ-साथ ऐजलेस ब्यूटी देने का काम करते हैं।

इसके अलावा नीता अंबानी के ब्यूटी सीक्रेट में एक खास जूस भी शामिल है। नीता अपने ब्रेकफास्ट में चुकंदर का जूस (Beetroot Juice) पीती हैं। इसे वह दिन में दो बार पीती हैं। यह जूस कई मायनों में शरीर और स्किन के लिए फायदेमंद होता है। चुकंदर के रस में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो झुर्रियों, काले धब्बों और उम्र बढ़ने के अन्य लक्षणों को कम करते हैं और त्वचा को हेल्दी बनाते हैं। साथ ही यह जूस मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। जिससे फैट बर्निंग और वेट लॉस दोनों ही प्रोसेस तेज होते हैं।

Tags:    

Similar News