Reetika Hooda Biography: रीतिका हुड्डा से आज मेडल की आस, जानें कौन है ये महिला रेसलर

Reetika Hooda Kon Hai: 22 वर्षीय रीतिका हुड्डा 76 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में आज अपने राउंड ऑफ 16 अभियान की शुरुआत करेंगी। आइए जानें कौन है ये महिला रेसलर।

Written By :  Shreya
Update: 2024-08-10 05:58 GMT

Reetika Hooda (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Reetika Hooda Olympics 2024: भारत को पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) में आज एक और पदक की उम्मीद है। महिला कुश्ती स्पर्धा में 76 किग्रा भारवर्ग में हरियाणा की पहलवान रीतिका हुड्डा (Reetika Hooda) आज शनिवार को भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। वह 76 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में अपने राउंड ऑफ 16 अभियान की शुरुआत करेंगी। अपने पहले मैच में उनका सामना हंगरी की बर्नडेट नेगी से है, जो यूरोपीय चैंपियनशिप में दो बार कांस्य पदक जीत चुकी हैं। यह मैच दोपहर 2.51 बजे (Reetika Hooda Olympics Match Today) से शुरू होगा।

बता दें रीतिका हुड्डा 76 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय हैं। अगर आज वह अपना पहला मैच जीत जाती हैं तो इसी दिन उनका क्वार्टर फाइनल (Quarter Final) और सेमीफाइनल (Semi final) मैच भी होगा। ऐसे में आज पूरे देश की नजर रीतिका हुड्डा (Reetika Hooda) पर रहने वाली है। अगर आप इस महिला पहलवान के बारे में जानकारी नहीं रखते हैं तो आज हम आपके साथ इनकी बायोग्राफी शेयर करने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कौन हैं रीतिका हुड्डा (Reetika Hooda Kon Hai) और कैसा रहा इनका अब तक का कुश्ती (Reetika Hooda Wrestling Career) का सफर।

रीतिका हुड्डा बायोग्राफी (Reetika Hooda Biography In Hindi)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

रीतिका हुडा एक भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान (Indian Freestyle Wrestler) हैं, जो हरियाणा के रोहतक के खरकड़ा गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता जगबीर सिंह (Jagbir Singh) एक किसान और उनकी मां नीलम (Neelam) एक गृहिणी हैं। रीतिका ने 9 साल की उम्र में ही कुश्ती खेलनी शुरू कर दी थी और आज वह पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं। एक समय ऐसा भी था जब रीतिका ने कुश्ती छोड़ने का फैसला कर लिया था। पेरिस जाने से पहले खिलाड़ी ने बताया था कि जब उनका सेलेक्शन कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में नहीं हुआ तो उन्होंने कुश्ती छोड़ने का फैसला कर लिया था। लेकिन उनके माता-पिता ने उन्हें प्रेरित किया।

रीतिका हुड्डा मेडल (Reetika Hooda Medals)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

भारतीय महिला रेसलर रीतिका हुड्डा वर्ल्ड चैंपियनशिप के अंडर-23 वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर हैं। उन्होंने 2023 इब्राहिम मुस्तफा कुश्ती रैंकिंग सीरीज (Ibrahim Moustafa Wrestling Ranking Series) में महिलाओं की 72 किलोग्राम वर्ग इवेंट में कांस्य पदक जीता है। इसके अलावा उन्होंने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2023 (Asian Wrestling Championships) में भी ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था। इसके बाद रीतिका ने बुडापेस्ट कुश्ती रैंकिंग सीरीज 2024 में सिल्वर मेडल जीता था।

Tags:    

Similar News