Ratan Tata Last Video: रतन टाटा का आखिरी वीडियो वायरल, इसके बाद कभी नजर नहीं आए...

Ratan Tata Ka Akhiri Video: रतन टाटा के निधन के बाद उनका आखिरी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख उनके चाहने वालों की आंखें नम हो गईं।

Written By :  Shreya
Update:2024-10-10 16:31 IST

Ratan Tata (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Ratan Tata Last Video Viral: रतन टाटा (Ratan Tata) के रूप में भारत ने अपना अनमोल रत्न खो दिया है। भारत के जाने-माने बिजनेसमैन और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन ने 86 साल की उम्र में 9 अक्टूबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस (Ratan Tata Death) ली। किसी ने नहीं सोचा होगा कि रतन टाटा ऐसे अचानक इस दुनिया को छोड़कर चले जाएंगे। 140 करोड़ देशवासी उनसे बेहद प्रेम करते थे। इसलिए आज उनके जाने के बाद सबकी आंखें नम हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर रतन टाटा का लास्ट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह आखिरी बार पब्लिक में स्पॉट किए गए। इस वीडियो ने उनके चाहनेवालों को रुला दिया है।

क्या है वायरल वीडियो में (Ratan Tata Viral Video)

रतन टाटा के निधन के बाद उनकी पुरानी और आखिरी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इस बीच उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे उनका आखिरी सार्वजनिक वीडियो बताया जा रहा है। ये टाटा का आखिरी पब्लिक अपीयरेंस था। इसके बाद वह सार्वजनिक कभी नहीं दिखाई दिए। वीडियो में देखा जा सकता है कि रतन टाटा ठीक से चल भी नहीं पा रहे हैं। उनके साथ उनके पर्सनल असिस्टेंट शांतनु नायडू भी नजर आए। शांतनु के साथ टाटा बेहद गहरा बॉन्ड शेयर करते थे।

इस वायरल वीडियो को देखने के बाद एक बार फिर रतन टाटा के चाहने वालों की आंखें नम हो गईं। इसे जमकर सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

आज होगा अंतिम संस्कार (Ratan Tata Funeral)

बात करें उनके अंतिम संस्कार की तो उनका पार्थिव शरीर शाम 4 बजे के बाद एनसीपीए से वर्ली ले जाया जाएगा, जहां उनका पारसी रीती रिवाज से अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले उनके आखिरी दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुटी हुई है। उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लपेटा गया है। बता दें रतन टाटा को भारत के सर्वोच्‍च पुरस्‍कारों पद्म विभूषण और पद्म भूषण दोनों से सम्‍मानित किया गया था। उनके निधन पर देश की बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुकेश अंबानी का नाम भी शामिल है।

Tags:    

Similar News