Sawan Wishes 2024 : सावन में महादेव की कृपा बरसेगी आप पर, ये महीना मनाइये ख़ास और भेजिए अपने प्रियजनों को सन्देश

Sawan Wishes 2024 : सावन के महीने की शुरुआत होते ही पूरा वातावरण शिव मय हो जाता है तो आप भी महादेव की भक्ति में डूब जाइये और भेजिए अपने प्रियजनों को सावन की शुभकामना के ये सन्देश।

Newstrack :  Network
Update: 2024-07-17 10:37 GMT

Sawan Wishes 2024 (Image Credit-Social Media)

Sawan Wishes 2024: बारिश के मौसम के साथ ही सावन के महीने की आहट भी होने लगती है। इस साल 22 जुलाई को सावन का महीना शुरू हो जायेगा। इसे श्रावण या सावन माह के नाम से जाना जाता है। इस महीने में पूरे भारत में भक्त भगवान शिव की पूजा करते हैं। कावड़ यात्रा निकलती है और भक्त सावन के सोमवार को व्रत भी रखते हैं। इसके साथ ही शिव भक्त स्वास्थ्य, धन और समृद्धि के लिए महादेव का आशीर्वाद पाने के लिए रुद्राभिषेक और शिव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना भी करवाते हैं। ऐसे में आप अपने प्रियजनों को सावन की शुभकामना सन्देश भी भेज सकते हैं। आइये नज़र डालते हैं कुछ सावन के शुभकामना संदेशों पर।

सावन के शुभकामना संदेश (Sawan Wishes 2024)

सारे दुख सारे कष्ट सारे रोग भाग जाते हैं

जब सावन में बाबा भोलेनाथ जाग जाते हैं।

सावन की हार्दिक शुभकामनाएं

कण-कण में शिव हैं, हर जगह में शिव हैं

वर्तमान भी शिव हैं और भविष्य काल भी शिव हैं

आप सभी को सावन की हार्दिक शुभकामनाएं।

भगवान भोलेनाथ,मां पार्वती सहित समस्त देवी देवताओं की कृपा आप पर बरसे।

सावन महीने की शुभकामना।

मन छोड़ व्यर्थ की चिंता

तू शिव का नाम लिए जा

शिव अपना काम करेंगे तू

अपना काम किए जा

ॐ नम:शिवाय

सावन मास की हार्दिक शुभकामनाएं।

भोले आएं आपके द्वार

भर दें जीवन में खुशियों की बहार

न रहे जीवन में कोई दुख

हर ओर फैल जाए सुख ही सुख।

सावन की शुभकामनाएं।

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।

उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।

नीलकंठ होकर भी विष से अलिप्त हैं भोले भंडारी।

सावन की शुभकामनाएं।

सत्य शिव हैं, अनंत शिव हैं

अनादि शिव हैं, ओंकार शिव हैं

शिव ही ब्रह्म, शिव ही शक्ति हैं।

सावन की हार्दिक शुभकामनाएं।

भूखे को अन्न देते

देते प्यासे को पानी

ऐसे है मेरे भोले बाबा औघढ़दानी।

बिगड़ा नसीब भी संवर जाता है

अँधेरो में भी खुला दरवाजा नजर आता है

जो सावन सोमवार पर महादेव के चरणों में झुक जाता है।

महादेव हम आपकी भक्ति में खो गए

मोह माया को भूल कर महादेव हम आपके हो गए है।

ना पूछो मुझसे मेरी पहचान, मैं तो भस्मधारी हूं

भस्म से होता जिनका श्रृंगार मैं उस महाकाल का पुजारी हूं।

मंदिर में घंटियों का आज शोर है

लगता है आज फिर भोलेनाथ का

दिन सावन सोमवार का जोर है।

मस्तक सोहे ‪चन्द्रमा‬, गंगा ‪‎जटा‬ के बीच

श्रद्धा‬ से ‪‎शिवलिंग‬ को तू निर्मल जल मन से सींच

सावन सोमवार की शुभकामनाएं। 

Tags:    

Similar News