Til Ke Fayde : सर्दियों में जरूर करें तिल का सेवन, बहुत फायदेमंद होता है साबित

Til Ke Fayde : तिल का सेवन करने से हमारी इम्यूनिटी काफी मजबूत होती है। जिससे हम किसी भी बीमारी से आराम से लड़ सकते हैं।

Written By :  Rakshita Srivastava
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-12-07 03:08 GMT

 तिल में एंटीऑक्सीडेंट गुण(फोटो-सोशल मीडिया) 

Til Ke Fayde : सर्दियों के मौसम में हमें अपने स्वास्थ्य की काफी देखभाल करनी पड़ती है। सर्दियों के मौसम में बीमार पड़ना आम बात है। इसलिए इस मौसम में हमें ऐसे चीजों का सेवन करना चाहिए, जो हमारे स्वास्थ्य को काफी लाभ पहुंचाए। सर्दियों के मौसम में हमें तिल का सेवन करना चाहिए। तिल खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक साबित होता है।

तिल तीन प्रकार के होते हैं, काले, सफ़ेद और लाल। आयुर्वेद के अनुसार तिलों की सभी किस्मों में काले तिलों को श्रेष्ठ माना गया है। सफ़ेद तिलों को मध्यम, और लाल तिलों को हीन गुणों वाला माना जाता है। तिल में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। साथ ही इसमें जिंक, फाइबर, कैल्शियम की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है।

हड्डियां होती है मजबूत
Til Ka Sewan

तिल का सेवन करने से हमारे शरीर की हड्डियां मजबूत होती है। तिल में मौजूद जिंक, फास्फेरस और कैल्शियम हड्डियों को ताकत प्रदान करते हैं।

फोटो- सोशल मीडिया

शुगर करता है कंट्रोल

रोजाना नियमित रूप से तिल का सेवन करने से डाइबिटिज मरीजों को भी लाभ पहुंचता है। तिल शुगर को कंट्रोल करता है। इससे हमारे स्वास्थ्य को काफी लाभ पहुंचता है।

हार्ट अटैक के खतरे को करता है कम

तिल में मौजूदा फ़ाइबर रक्त संबंधी बीमारियों को खत्म करते हैं। साथ ही कोलेस्ट्रोल लेवल को भी कंट्रोल करता हैं। जिससे हम हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियों से बच सकते हैं।

दांत दर्द में लाभदायक

अगर आपको दांतो में दर्द या कोई भी परेशानी है तो आपको तिल का सेवन जरूर करना चाहिए। तिल में कैल्शियम की मात्रा पाई जाती है जो हमारे दांतों मजबूती प्रदान करता है।

बालों के लिए फायदेमंद

तिल का सेवन करने से हमारे बाल भी काफी मजबूत होते हैं। अगर हमारे बाल झंड रहे हैं तो हमें तिल का सेवन करना चाहिए। विटामिन बी कांपलेक्स बालों को स्वस्थ बनाने का प्रभावी विकल्प हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाता है

तिल का सेवन करने से हमारी इम्यूनिटी काफी मजबूत होती है। जिससे हम किसी भी बीमारी से आराम से लड़ सकते हैं। पावर पैक्ड सेलेनियम, कॉपर, खनिज तत्व, विटामिन और जिंक के स्रोत तिल के बीजों का सेवन आपकी इम्युनिटी का स्तर ऊंचा करता है ।


Tags:    

Similar News