Winter Tips: क्या आप भी सर्दियों में गर्म पानी से नहाते हैं? जानिए कितना फायदा कितना नुकसान

Winter Tips: क्या आप भी सर्दियों में गर्म पानी से नहाते हैं आइये जानते हैं कि ये कितना खतरनाक हो सकता है वहीँ ठन्डे पानी से नहाने के कितने फायदे होते हैं।

Update: 2023-12-06 03:45 GMT

Winter Tips (Image Credit-Social Media)

Winter Tips: सर्दियों के मौसम में गर्म पानी से नहाना हम सभी के लिए आम बात है वहीँ अगर ऐसे मौसम में कोई ठन्डे पानी का नाम भी ले ले तो भी ठण्ड लगने लगती है। लेकिन क्या आपको पता है कि सर्दियों में गर्म पानी से नहाना काफी हानिकारक हो सकता है? आइये आपको बता देते हैं कैसे।

सर्दियों में गर्म पानी से तो नहीं नहाते आप?

जहाँ सर्दियों के मौसम में लोग गर्म पानी से ही नहाते हैं वहीँ क्या आपको पता है कि ये आपको कितना नुकसान पंहुचा सकता है? वहीँ अगर आप ठन्डे पानी से नहा रहे हैं तो ये आपके लिए काफी फायदेमंद होता है। दरअसल स्वस्थ रहने के लिए जहाँ खान पान और रोज़ाना किया व्यायाम मायने रखता है वहीँ इसके साथ साथ शरीर की सफाई भी इसमें अहम् भूमिका निभाती है। एक ओर जहाँ हमारा आस-पास का वातावरण हमे स्वस्थ रखता है वहीँ हमारी दैनिक स्वच्छता भी हमे स्वस्थ रखती है। जब हम आपकी व्यक्तिगत स्वच्छता की बात करते हैं तो आपके ज़हन में नहाने की बात ही आती होगी। जहाँ गर्मियों के मौसम में लोग दो-दो, तीन-तीन बार नहा लेते हैं वहीँ सर्दियों में एक बार नहाना भी लोगों को कांपा देता है। ऐसे में सर्दियों में लोग गर्म पानी से नहाते हैं वहीँ मार्केट में कई तरह के गीज़र भी आने लेट हैं जो गर्म पानी तो ठंडा करने का वादा करते हैं। लेकिन ये आर्टिकल पढ़ने के बाद आप सर्दियों में गर्म पानी से नहाने के बारे में सोचेंगे भी नहीं।

सर्दियों में अगर आप ठन्डे पानी से नहाते हैं तो ये आपके लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। अगर आप भी सर्दियों में ठन्डे पानी से नहाते हैं तो आपको ये बता दें कि ये एक नार्मल बात है। क्योंकि इससे आपकी मांसपेशियों का तनाव दूर होता है और ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है साथ ही साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता भी सुदृढ़ होती है।

जब आप सर्दियों में ठन्डे पानी से नहाते हैं तो ये आपकी इम्युनिटी मज़बूत बनता है। जी हाँ ये बिलकुल सच है। अगर आप भी ठन्डे पानी से नाहते हैं तो खुश हो जाइये दरअसल सर्दियों में भी ठन्डे पानी से नहाने से शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं की संख्या बढ़ती है और मेटाबॉलिज्म रेट में भी इज़ाफ़ा होता है। जब भी आप ठन्डे पानी से नहाते हैं तो शरीर खुद को गर्म रखने की कोशिश करता है। इस दौरान सफेद रक्त कोशिकाएं निकलती हैं जो आपकी इम्युनिटी को बढ़ातीं हैं।

इसके अलावा सर्दी में ठन्डे नहाने से आप तनाव से भी दूर रहेंगे। जी हाँ कई विशेषज्ञों का मानना है कि ठन्डे पानी से नहाने से व्यक्ति का मूड अच्छा रहता है और वो तनावग्रस्त नहीं रहता। साथ ही उसे आराम भी महसूस होता है। साथ ही रक्त का संचार भी बेहतर ढंग से होता है। 

Tags:    

Similar News