अब बिना मेकअप के भी आप दिखेंगी सबसे अलग, फॉलो करें ये TIPS…

Update: 2019-08-02 10:25 GMT

लखनऊ : आज कल हर लड़की सुन्दर दिखना चाहती है। सुन्दर लगने के लिए आप अपने बाल, फेस और बॉडी के हर हिस्से की अच्छे से देखभाल करती हैं। पार्लर ट्रीटमेंट , मेकअप, मेडिकल ट्रीटमेंट आदि करवाके अपने आप को सुन्दर बना लेती हैं। लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जिनको ये सब करना पसंद ही नही होता हैं या फिर उन्हें टाइम नही मिलता हैं।

ये भी पढ़ें : शहरों को मुंह चिढ़ाते स्लम्स, सरकार की योजनाओं पर भी सवाल

जो महिलाए या लड़कियां कम मेकअप करना पसंद करती हैं, उनके लिए आज हम कुछ ऐसी टिप्स लेकर आएं हैं जिसमें सिर्फ लिपस्टिक से आपको एक बहरीन लुक मिलेगा।

ये भी पढ़ें : उन्नाव रेप ट्विस्ट: एक वीडियो जिसने सेंगर के जेल में दबदबे की खोली पोल

आपके होंठ फेस का एक ऐसा हिस्सा हैं जो आपको खूबसूरत बनता है. उनपर अपने स्किन टोन के अनुसार लिपस्टिक लगा कर भी खुद को सुन्दर दिखा सकती हैं। लेकिन कुछ लोग इस कन्फ्यूजन में रहती हैं की उनके चेहरें के हिसाब से कौन सा लिपस्टिक कलर अच्छा लगेगा। तो आज हम आपको कुछ ऐसे सुझाव बताने जा रहे हैं जिससे की आपका ये कन्फ्यूजन दूर हो सके।

बेबी पिंक कलर

यदि आपका रंग गोरा है और होंठ नेचुरली गुलाबी है तो बेबी पिंक कलर की लिपस्टिक आपके लुक में चार चांद लगा देगी। दिन की पार्टी हो या रात की बेबी पिंक कलर आपके एक मासूम और स्मूथ लुक देने में मदद करेगा। आप चाहे तो इस पर लिप ग्लॉस लगा कर अपने होंठो को एक ट्रेंडी लुक दे सकती है।

रेड कलर

रेड कलर कई तरह के शेड्स में आता है जैसे लाइट रेड, डार्क रेड, रोज रेड, ब्लड रेड और भी बहुत तरह के होते हैं। पार्टी में स्पेशल दिखने के लिए आप रेड कलर का प्रयोग कर सकती है। किसी भी पार्टी में एट्रेक्टिव लुक पाने के लिए आप इस कलर का प्रयोग कर सकती है। इसे सदाबहार कलर भी कहा जाता है। किसी भी रंग और किसी भी उम्र की महिला या लड़की इस कलर को बिना किसी जिझक के लगा सकती है ये सभी को सूट करता है। बड़े और मोटे होंठो पर ये ज्यादा अच्छा लगता है।

रोज पिंक कलर

यदि आप लाइट और हलके रंगों की शौक़ीन है तो ये शेड आपके व्यक्तित्व को चंचल मधुर और प्यारा लुक देने में मदद करेगा। कॉलेज गर्ल्स के लिए ये बहुत ही परफेक्ट शेड है। खुले बालों के साथ खूबसूरत आंखे और रोज पिंक लिप्स का कॉम्बिनेशन आपको एक अलग और हट के लुक देता है। जो बेहद स्टाइलिश और ट्रेंडी लगेगा।

ये भी पढ़ें : वो 6 फिल्में जिन्हें पूरी फैमिली एक साथ देखती है लेकिन अलग-अलग

मर्जेंटा कलर

मर्जेंट कलर बहुत ही खूबसूरत कलर है। इस कलर को किसी भी रंग के ऊपर लगाया जा सकता है, और किसी भी टाइम चाहे दिन हो या रात इसे लगाया जा सकता है। इसको लगाते ही आपके होठ फूल की पंखुड़ियों की तरह खिल उठेंगे और आपके चेहरे की सुंदरता को बढ़ा देगा।

कॉपर ब्राउन

ये कलर उन महिलाओं पर खूब निखर कर आता हैं जिनका रंग थोड़ा सा सांवला है, यह आपके लुक को एकदम बदल देता है। यह आपके लुक को नैचुर्ल और पर्फेक्ट बनाता है। इस रंग को बनाने के लिए बहुत मेहनत की गई है, आप इस कलर को किसी भी खास जगह पर लगा कर जा सकती है।

लिप लाइनर

अगर आपके होठ बड़े है और आप उनको कुछ छोटा दिखना चाहती है तो लिप पेंसिल से बॉउंड्री होठो के अंदर की साइड बनाए और आस पास रियल बॉउंड्री छुपाने के लिए कंसीलर लगाए और अगर आपके होठ आपके चेहरे की तुलना में ज्यादा छोटे है और आप उनको बड़ा लुक देना चाहती है तो आप लिप लाइनर को बॉउंड्री के बाहर आउटलाइन करें।

Tags:    

Similar News