क्या आप जानते हैं: अजब देश की गजब बातें, कभी सुनी है ऐसी प्रथाओं के बारे में

सिंगापुर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर आप कुछ भी नहीं खा सकते हैं। यहां के पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर कुछ भी खाना कानूनन जुर्म माना जाता है। यहां के पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर दण्डनीय अपराध है ।

Update: 2020-11-23 13:59 GMT
क्या आप जानते हैं: अजब देश की गजब बातें, कभी सुनी है ऐसी प्रथाओं के बारे में

लखनऊ: किसी अपने का बर्थडे आते ही विश करने का होड़ लग जाती है। आपने भी अपने दोस्त-मित्र या रिश्तेदारों का जन्मदिन वाले दिन से पहले बधाइयाँ देते है । पर आपको ये जानकर हैरानी होगी कि एक ऐसा देश भी है। जहां से बर्थडे वाले दिन से पहले विश करना अपशकुन माना जाता है। जी हां ! जर्मनी में एक दिन पहले बर्थडे विश नहीं किया जाता है। इस दुनियां में कुछ ऐसे देश हैं, जहां बहुत अजीबो- गरीब धारणाएं है।साथ ही विचित्र प्रथाएं भी हैं, जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे। आइए जानते है ऐसे अजीबो- गरीब दुनिया के बारे में...

जर्मनी में गिफ्ट देना होता है अपशकुन

यह एक ऐसा देश है, जहां पर किसी भी व्यक्ति के आने वाले जन्मदिन से पहले बधाई देना या केक गिफ्ट करना अपशकुन मानते है।

यह भी पढ़ें... गांव में शानदार 5 स्टार होटल! लेकिन किसी को रहना पसंद नहीं, आखिर क्या है वजह..

केन्‍या में पहले नाम से बुलाना है मना

केन्‍या एक ऐसा देश है, जहां कोई भी किसी व्यक्ति को उसके पहले नाम से नहीं बुलाता है। अगर आपको उस व्यक्ति के पहले नाम से बुलाना है, तो आपका नाम उस व्यक्ति नाम के साथ जोड़ना होगा।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर खाना है मना

सिंगापुर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर आप कुछ भी नहीं खा सकते हैं। यहां के पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर कुछ भी खाना कानूनन जुर्म माना जाता है। यहां के पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर दण्डनीय अपराध है ।

यह भी पढ़ें... नूडल्स डांस: सरेआम लड़की ने किया ऐसा, खुली रह गई आंखें, Video Viral

इस देश में नहीं दे सकते हैं किसी को गिफ्ट

गिफ्ट तो गिफ्ट होता है। गिफ्ट में कुछ में भी दे सकते है। पर चीन में ऐसा नहीं है यहां किसी को गिफ्ट में घड़ी या छाता देना अपशकुन मानते है।

ह़र्न बजाने में होती है बेइज्जती

न्‍यूजीलैंड एक ऐसा देश है जहां हार्न बजाने से लोगों की बेइज्जती होती है। अगर आप लगातार हॉर्न बजा रहे हैं, तो वह मौजूद लोगों की बेइज्‍जती कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें... बेबी बंप के साथ दौड़ी महिला: 5 सेकेण्ड में पूरी की रेस, नजारा देख लोग रह गए दंग

UK में सैलरी पूछना है गुनाह

यूनाइटेड किंगडम में किसी के सैलरी के बारे में पूछना जुर्म है। वहां किसी से भी ये न पूछें कि सैलरी कितनी है।

किसी भी मजाक का बुरा नहीं मानता है ये देश

कभी-कभी मजाक करना किसी को बुरा लग जाता है। लेकिन मैक्सिको एक ऐसा देश है, जहां पर कोई व्यक्ति मजाक का बुरा नहीं मान सकता है और ना ही गुस्सा कर सकता है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News