महागठबंधन को 'आप' का झटका: संजय सिंह ने कहा-अकेले लड़ेंगे चुनाव

पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने बताया कि ‘आप' दिल्ली (7), हरियाणा (10), पंजाब (13), गोवा (2) और चंडीगढ़(1) की सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली में संगठन विस्तार करने जा रहे हैं। इसके तहत विजय प्रमुख बनाए जाएंगे, जोकि लोकसभा चुनावों में सीधे तौर पर पार्टी के लिए बेहद अहम कड़ी साबित होंगे।;

Update:2019-01-03 16:22 IST

नई दिल्ली: आगामी लोकसभा चुनाव में महागठबंधन में शामिल होने की सभी अटकलों को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने खारिज कर दिया है। एक चैनल से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा है कि दिल्ली, पंजाब, गोवा और हरियाणा उनकी पार्टी काफी मजबूत स्थिति में है और पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी।

ये भी पढ़ें— राजस्थान: गहलोत सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी दस्तावेजों से हटेगी दीनदायल उपाध्याय की तस्वीर

बता दें कि वर्ष 2014 की तरह 2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी पूरे देश में चुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी का फोकस इस बार उत्तर भारत की 33 लोकसभा सीटों पर ही रहेगा।

पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने बताया कि ‘आप' दिल्ली (7), हरियाणा (10), पंजाब (13), गोवा (2) और चंडीगढ़(1) की सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली में संगठन विस्तार करने जा रहे हैं। इसके तहत विजय प्रमुख बनाए जाएंगे, जोकि लोकसभा चुनावों में सीधे तौर पर पार्टी के लिए बेहद अहम कड़ी साबित होंगे।

ये भी पढ़ें— मौसमी चटर्जी ने थामा भाजपा का दामन, कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुकी हैं लोकसभा

लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आवास वार रूम में तब्दील हो जाएगा। इसके तहत मुख्यमंत्री आवास पर पंजाब, हरियाणा, गोवा, दिल्ली सहित अन्य राज्यों में चुनावी गतिविधियों को लेकर चर्चा की जाएगी।

ये भी पढ़ें— योगी सरकार ने किया 9 IAS अधिकारियों का तबादला, मुरादाबाद के कमिश्नर बने यशवंत राव

Tags:    

Similar News