मायावती के गठबंधन तोड़ने के संकेत के बाद अखिलेश ने दिया ये बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गठबंधन की गांठ खुल चुकी है। बसपा की समीक्षा बैठक के बाद खबर आई कि मायावती ने कहा है कि बसपा उपचुनाव में अकेले उतरेगी।

Update: 2019-06-04 03:47 GMT

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गठबंधन की गांठ खुल चुकी है। बसपा की समीक्षा बैठक के बाद खबर आई मायावती ने कहा है कि बसपा उपचुनाव में अकेले उतरेगी। बता दें कि आमतौर पर बीएसपी उपचुनावों से दूर रहती है।

लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद उत्तर प्रदेश में मायावती गठबंधन से अलग होने का संकेत दे रही हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव फिलहाल कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहा हैं। हालांकि आजमगढ़ में पत्रकारों के काफी देर तक सवाल पूछने अखिलेश यादव ने इतना कह ही दिया कि अब हम अपने साधन और अपने संसाधनों से चुनाव लड़ेंगे।

यह भी पढ़ें...हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, अब किसानो को मिलेंगे सालाना 12000 रूपये

राजधानी दिल्ली में चुनाव परिणाम की समीक्षा बैठक में बसपा प्रमुख मायावती ने आरोप लगाया कि गठबंधन से उनकी पार्टी को फायदे की जो उम्मीद थी, वो पूरी नहीं हुई। माया ने कहा कि उन्हें जाटों के वोट भी नहीं मिले। लिहाजा गठबंधन की समीक्षा की जा रही है। साथ ही मायावती ने यूपी में खाली हो रही 11 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में उतरने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें...दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज बढ़ा सकते हैं खेल, ईसीए कोटे की सीटें

हालांकि यादवों का वोट ट्रांसफर नहीं होने की मायावती के बयान पर कोई प्रतिक्रिया भी देने से अखिलेश यादव बचते दिखे। इस बाबत पत्रकारों की ओर से बार बार सवाल किए जाने पर उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार किया, लेकिन उन्होंने इशारों में इतनी बात जरूर कही कि अब वह अगली लड़ाई अपने संसाधन और अपने साधन से लड़ेंगे जिसका जल्द ही खुलासा भी करेंगे।

बता दें कि बसपा ने उत्तर प्रदेश में 10 लोकसभा सीटें जीती हैं। पार्टी 38 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी ने 37 सीटों पर चुनाव लड़ा था और पार्टी सिर्फ पांच सीटें जीत सकी। राष्ट्रीय लोकदल ने तीन सीटों पर चुनाव लड़ा व एक भी सीट नहीं जीत सकी।

Tags:    

Similar News