योगी का धुंआधार प्रचार: अब यूपी में गरजेंगे मुख्यमंत्री, होंगी ताबड़तोड़ रैलियां

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के बाद अब गुरुवार से उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार शुरू करेंगे. मतदाताओं में उनकी लोकप्रियता को देखते हुए भाजपा ने प्रदेश में चुनाव अभियान की शुरुआत उनसे करने का फैसला किया है।

Update: 2020-10-21 13:47 GMT
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के बाद अब गुरुवार से उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार शुरू करेंगे.

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा की सात सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा गुरुवार से प्रचार अभियान की औपचारिक शुरुआत करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन सीटों पर प्रचार की शुरुआत करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के बाद अब गुरुवार से उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार शुरू करेंगे. मतदाताओं में उनकी लोकप्रियता को देखते हुए भाजपा ने प्रदेश में चुनाव अभियान की शुरुआत उनसे करने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें…किसान की दर्दनाक मौत: बिजली विभाग की लापरवाही बड़ा हादसा, परिवार में मातम

चुनाव अभियान जोर-शोर से जारी

भाजपा की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को बुलंदशहर, नौगांवा सादात और टूंडला सीट पर प्रचार करेंगे. भाजपा ने कहा कि पार्टी का चुनाव अभियान जोर-शोर से जारी है जबकि विपक्षी दल चुनाव लडऩे की खाना-पूरी तक सीमित हैं।

विपक्षी दल अभी चुनाव प्रचार अभियान का ऐलान भी नहीं कर सके हैं. मुख्यमंत्री के चुनाव प्रचार में उतरने से भाजपा को बड़ा फायदा मिलेगा। सरकार के काम-काज के अलावा मुख्यमंत्री की छवि और उनके जोशीले भाषण का असर विधानसभा उपचुनाव में सकारात्मक तौर पर देखने को मिलेगा।

फोटो-सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश विधानसभा की 8 रिक्त सीटों में से 7 सीटों पर उपचुनाव होना है. इनमें घाटमपुर, मल्हनी, बुलंशहर, टूंडला, देवरिया, बांगरमऊ और नौगावां सादात विधानसभा सीट शामिल है.

ये भी पढ़ें… आफत में योगी सरकार: भीड़ गए IAS अधिकारी, खुल गई भ्रष्टाचार की पोल

छह सीटों पर पहले से ही भाजपा का कब्जा

फोटो-सोशल मीडिया

अब्दुल्ला आजम की सदस्यता निरस्त होने के कारण रिक्त हुई सीट पर चुनाव नहीं हो रहा है. समाजवादी पार्टी सभी छह सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि बुलंदशहर सीट को सपा ने राष्ट्रीय लोकदल के लिए समझौते के तहत छोड़ रखा है। कांग्रेस ने भी सात सीटों पर प्रत्याशी उतारे लेकिन टूंडला में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन पत्र खारिज हो चुका है।

बसपा भी सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है। यह अलग बात है कि जिन सात सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें से छह सीटों पर पहले से ही भाजपा का कब्जा है। जौनपुर की मल्हनी सीट सपा के कब्जे में थी. सपा विधायक पारसनाथ यादव के निधन से खाली हुई इस सीट पर बाहुबली नेता धनंजय सिंह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं.

इस सीट पर भाजपा को कभी जीत नहीं मिली। भाजपा प्रत्याशी मनोज सिंह को इस सीट पर नोट बांटते हुए देखा गया है। माना जा रहा है कि त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति में जीत-हार का फैसला बेहद कम मतों से होगा।

ये भी पढ़ें…अभी-अभी बड़ा फैसला: दुर्गा पूजा पंडाल में एंट्री को मंजूरी, सिंदूर खेला पर हुआ ये निर्णय

रिपोर्ट- अखिलेश तिवारी

Tags:    

Similar News