कानपुर: सीएम शहर में हैं तो सपा कार्यकर्ताओं को घर में 'नजरबंद' कर दिया

Update: 2018-06-05 07:57 GMT

कानपुर: मंगलवार को मुख्यमंत्री को कानपुर में हैं। कुछ सपा कार्यकर्ता उन्हें ज्ञापन देना चा​हते थे लेकिन ये भनक जब पुलिस को लगी तो उन्होंने कार्यकर्ताओं को घर में नजरबंद कर दिया। इस बीच पुसिल व नेताओं के बीच कहासुनी भी हुई।

सपा के युवजन महासभा जिलाध्यक्ष बंटी यादव अपने दर्जनों कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को ज्ञापन देने की योजना बना रहे थे। तभी देर रात उनके घर पर पुलिस की चहल—कदमी बढ़ी और पुलिस का जमावड़ा लग गया।

जब सपाईयो ने पूछा क्या बात है। तब पुलिस ने कहा कि सभी को नजरबन्द करने का आदेश है। सभी तब तक नजरबन्द रहेंगे जब तक मुख्यमंत्री शहर में हैं। इसके बाद लगातार सपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री विरोधी नारे लगाकर विरोध व्यक्त कर रहे।

बंटी यादव ने कहा कि सरकार लोगों की जनसमस्या को दबाने का काम कर रही है। इस प्रकार अपनी बात भी सरकार के सामने नहीं रख सकते हैं तो इसे तानाशाही ही कहा जाएगा।

Tags:    

Similar News