भारत बंद फेल करने के लिए कांग्रेस नेताओं को किया गिरफ्तार, कई घर में ही नजरबंद

कांग्रेस ने भारत बंद को विफल करने के लिए सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप योगी सरकार पर लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि उसके जिला स्तर के पदाधिकारियों व नेताओं की धर-पकड़ पुलिस की ओर से की जा रही है।

Update: 2020-12-08 08:14 GMT
भारत बंद फेल करने के लिए कांग्रेस नेताओं को किया गिरफ्तार, कई घर में ही नजरबंद (PC: social media)

लखनऊ: किसानों के भारत बंद को विफल करने के लिए जिलों में प्रशासन व पुलिस की ओर से राजनीतिक दलों के नेताओं को नजरबंद करने और गिरफ्तार किए जाने की सूचनाएं आ रही हैं। कांग्रेस प्रवक्ता के अनुसार उसके एक दर्जन से ज्यादा जिला अध्यक्षों को गिरफ्तार और नजरबंद किया गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि किसानों की आवाज दबाने के लिए सरकारी मशीनरी का बेजा इस्तेमाल किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:Health Tips: छुहारे के सेवन से अद्भुत फायदे, ठंड में करें ऐसे इस्तेमाल

सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप योगी सरकार पर लगाया है

कांग्रेस ने भारत बंद को विफल करने के लिए सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप योगी सरकार पर लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि उसके जिला स्तर के पदाधिकारियों व नेताओं की धर-पकड़ पुलिस की ओर से की जा रही है। लोगों को घरों से बाहर निकलकर प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है। प्रदेश सरकार के इशारे पर जिलों में प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों की मौजूदगी में पार्टी नेताओं पर कार्रवाई की गई है। कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार के अनुसार यूपी कांग्रेस के सभी जिलाध्यक्षों, जिला कमेटी के पदाधिकारियों, शहर अध्यक्षों को पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। सोमवार की देर रात में ही पुलिस ने जिलों में कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया है। प्रदेश की योगी सरकार किसानों के समर्थन को हर हाल में दबाना चाहती है।

farmer (PC: social media)

प्रशासन प्रभारी सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव ने बताया

कांग्रेस के प्रशासन प्रभारी सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव ने बताया कि महोबा जिला अध्यक्ष तुलसीराम लोधी को पुलिस बीती रात में उनके घर से जबरन उठा ले गयी। गोरखपुर की जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान और प्रदेश सचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा को घर पर नज़रबंद किया गया है। बस्ती जिला अध्यक्ष को समर्थकों संग गिरफ्तार करके पुलिस लाइन भेजा गया जबकि बरेली में जिला और शहर अध्यक्ष को हाउस अरेस्ट किया गया है। बुलंदशहर जिला अध्यक्ष को सुबह 4 बजे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह आज़मगढ़ जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह और उपाध्यक्ष दिनेश यादव हाउस अरेस्ट किया गया है। मंगलवार की सुबह ग़ाज़ीपुर शहर अध्यक्ष सुनील साहू को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। चित्रकूट के जिला अध्यक्ष को भी पुलिस पकड़कर कोतवाली ले गई है।

ये भी पढ़ें:भारत बंद पर बोलीं प्रियंका: आइए किसानों का साथ दें, बेहद मार्मिक अपील जारी की

सहारनपुर जिला अध्यक्ष को सुबह से घर मे नज़रबंद कर दिया गया है जबकि कानपुर नगर के ग्रामीण अध्यक्ष को पुलिस पकडक़र अपने साथ ले गई है। उन्होंने बताया कि किसानों के आंदोलन का समर्थन करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की मदद से जुल्म ढाया जा रहा है लेकिन कांग्रेस का समर्थन जारी रहेगा। कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी गिरफ्तार, कृषि कानून के विरोध में निकाल रहे थे रैली, कई किसान नेताओं को भी किया गिरफ्तार, संडीला से इमालिहाबाग तक निकाली रैली।

रिपोर्ट- अखिलेश तिवारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News