समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का विस्तार जारी, अब जिलाध्यक्षों की हुई ताजपोशी

Update: 2018-09-30 06:00 GMT

लखनऊ: समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का संगठात्मक विस्तार शुरू हो गया है। मण्डल अध्यक्षों के बाद शिवपाल सिंह यादव ने 30 जिला व महानगर अध्यक्षों को मैदान में उतार दिया है। आगरा, अलीगढ, गोरखपुर, इटावा, आजमगढ़, ग़ाज़ियाबाद और फैज़ाबाद जैसे ज़िलों में अध्यक्ष को ज़मीनी स्तर पर काम करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें: इंदौर: जब्त हुआ ऐसा खतरनाक केमिकल, एकसाथ 50 लाख लोगों की ले सकता है जान

सेक्युलर मोर्चा की सूची में यादव बिरादरी को तरजीह दी गई है। भतीजे से नाराज़ शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी से नाता तोड़ने के बाद समाजवादी सेक्युलर मोर्चा को विस्तार देना शुरू कर दिया है। मण्डल प्रभारियों की नियुक्ति के बाद महानगर व जिला अध्यक्षों की ताजपोशी शुरू हो गई है।

जिसके मुताबिक़ यशपाल राणा को आगरा, महेन्द्रपाल सिंह अलीगढ, अज़ीम भाई को फ़िरोज़ाबाद, जगदीश नौहवार को मथुरा, राम मिलन यादव को गोरखपुर, डॉ जितेन्द्र यादव को फर्रुखाबाद, अभिषेक गुर्जर को मेरठ, चौधरी प्रताप सिंह को ग़ाज़ियाबाद, इलम सिंह को मुज़फ्फरनगर, राम किशोर यादव को एटा, बोट सिंह को मैनपुरी, सुनील यादव को इटावा, इम्तियाज़ खान को बाँदा, प्रभानन्द यादव को जौनपुर, श्याम नारायण यादव को मिर्ज़ापुर, राम शंकर यादव सोनभद्र, राम प्यारे यादव को आजमगढ़, दिनेश यादव को बलिया, विजय शंकर यादव को मऊ, गिरेन्द्र यादव को देवरिया, सुरेश शुक्ला को गोण्डा, ललित यादव को फैज़ाबाद, रामू कश्यप को हरदोई, मोहम्मद सिद्दीक़ एडवोकेट को लखीमपुर खीरी, नरेंद्र सिसोदिया को हापुड़, इस्लाम प्रधान को बागपत और प्रधान धीरज तोमर शामली का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

इसी तरह अशोक रैना को आगरा, वारिस अली उर्फ़ मिन्ना खा को फरुखाबाद, और जय प्रकाश अग्रवाल को ग़ाज़ियाबाद का महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। फिलहाल उन्ही जिला में महानगर और जिलाध्यक्षों की ताजपोशी हुई है। जिन ज़िलों में हाल के दिनों में शिवपाल सिंह यादव दौरा कर चुके हैं।

Tags:    

Similar News