अखिलेश ने पलटे शिवपाल के फैसले, सपा से निष्कासित MLCs और पदाधिकारियों की घर वापसी

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से बुधवार (18 जनवरी) को सपा के कई प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नामित किए हैं। इसके अलावा समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधान परिषद सदस्यों (एमएलसी) का निष्कासन भी समाप्त कर दिया गया है। बता दें कि शिवपाल यादव ने ही पिछले दिनों पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए अखिलेश के कई युवा नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

Update: 2017-01-18 15:59 GMT

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने बुधवार (18 जनवरी) को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से समाजवादी पार्टी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नामित कर दिए हैं। इसके अलावा समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधान परिषद सदस्यों (एमएलसी) का निष्कासन भी समाप्त कर दिया गया है। बता दें, कि शिवपाल यादव ने ही पिछले दिनों पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए अखिलेश के कई युवा नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। जिसके बाद अब अखिलेश ने चाचा शिवपाल के फैसलों को पलटते हुए सभी का निष्कासन रद्द कर दिया है।

ये हैं समाजवादी पार्टी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्षों के नाम

प्रदेश अध्यक्ष, समाजवादी महिला सभा- गीता सिंह

प्रदेश अध्यक्ष, समाजवादी व्यापार सभा- आनंद अग्रवाल

प्रदेश अध्यक्ष, समाजवादी लोहिया वाहिनी- प्रदीप तिवारी

प्रदेश अध्यक्ष, समाजवादी छात्र सभा- दिग्विजय सिंह ‘देव’

प्रदेश अध्यक्ष, समाजवादी युवजन सभा- बृजेश यादव

राष्ट्रीय अध्यक्ष, यूथ ब्रिगेड- गौरव दुबे

प्रदेश अध्यक्ष, यूथ ब्रिगेड- मो. एबाद

इन एमएलसी का निष्कासन भी समाप्त

संजय लाठर- सदस्य, विधान परिषद

सुनील सिंह यादव- सदस्य, विधान परिषद

आनंद भदौरिया- सदस्य, विधान परिषद

अरविंद प्रताप सिंह- सदस्य, विधान परिषद

उदयवीर सिंह- सदस्य, विधान परिषद

Tags:    

Similar News