Gayatri Prajapati Gangrape Mamla: दुष्कर्म का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया था गायत्री प्रजापति ने  

Gayatri Prajapati Gangrape Mamla: उल्लेखनीय है कि चित्रकूट की 35 वर्षीय एक महिला ने अखिलेष सरकार के दौरान कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति और उनके साथियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

Newstrack :  Network
Published By :  Divyanshu Rao
Update: 2021-11-12 15:47 GMT

चित्रकूट की महिला से गैंगरेप में दोषी गायत्री प्रसाद प्रजापति की सजा पर सुनवाई आज। (Social Media) 

Gayatri Prajapati Gangrape Mamla: 18 मार्च  2017 को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यूपी की अखिलेश यादव (Minister in Akhilesh govt) सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति (Gayatri Prasad Prajapati) और अन्य छह आरोपियों के खिलाफ गौतमपल्ली में गैंगरेप, जानमाल की धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश पीड़िता की अर्जी पर दिया था। पीड़िता ने गायत्री प्रजापति (Gayatri Prajapati Ko Saja) व उनके साथियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए अपनी नाबालिग बेटी के साथ भी दुष्कर्म का आरोप लगाया था। गायत्री समेत सभी अभियुक्तों को मार्च 2017 में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

Chitrakoot Gang Rape Case Gayatri Prajapati - उल्लेखनीय है कि चित्रकूट की 35 वर्षीय एक महिला ने अखिलेष सरकार के दौरान कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति और उनके साथियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।  महिला ने आरोप लगाया था कि , गायत्री प्रजापति ने चाय में नशीला पदार्थ मिला कर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद वहां मौजूद  गायत्री प्रजापति अशोक तिवारी, पिंटू सिंह, विकास वर्मा, चंद्र पाल, रूपेश और आशीष शुक्ला ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

गायत्री प्रजापति की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

दुष्कर्म के दौरान इन लोगों ने उसका वीडियो बना लिया, जिसे दिखाकर उसे ब्लैकमेल किया गया।पीड़िता ने पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति समेत साथियों पर गैंगेरप समेत उसकी नाबालिग बेटी के साथ भी दुष्कर्म के प्रयास करने का आरोप लगाया था। 

गौरतलब   है कि गैंगरेप मामले में इन आरोपितों को आज  आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई गई है।  साथ ही गायत्री के साथ आशीष शुक्ला और अशोक तिवारी को भी आजीवन कारावास की सजा कोर्ट  . ने सुनाई है।  इसके अलावा 2 लाख रुपये का भी कोर्ट ने लगाया जुर्माना भी लगाया है। इस मामले  मामले में बीते दिनों कोर्ट ने 4 लोगो को  बरी किया जा चुका है।

Tags:    

Similar News