कंगना का कांग्रेस को झटका: परिवार ने छोड़ा साथ, मां ने ज्वाइन की BJP

कंगना रनौत की माँ आशा रनौत कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में सक्रिय कांग्रेस नेता रही लेकिन अब उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ गुरुवार को भाजपा ज्वाइन कर ली।

Update: 2020-09-10 14:12 GMT

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार की खुली जंग में सियासी रूप ले रही है। शिवसेना सांसद संजय राउत और कंगना के बीच को जुबानी जंग तब सियासी और बगावती हो गयी जब कंगना के ऑफिस को बीएमसी ने धराशायी कर दिया। इसके बाद से कंगना रील लाइफ से रियल लाइफ हीरोइन बन गयी। उनके समर्थन में कई राजनीतिक दल उतर आये। भाजपा खुल कर कंगना का साथ दे रही है। इसी कड़ी में कंगना की माँ आशा रनौत ने भी कांग्रेस को झटका देते हुए भाजपा ज्वाइन कर ली।

कंगना की माँ आशा रनौत ने BJP की ज्वाइन

दरअसल, कंगना रनौत की माँ आशा रनौत कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में सक्रिय कांग्रेस नेता रही लेकिन अब उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ गुरुवार को भाजपा ज्वाइन कर ली। हिमाचल प्रदेश में भाजपा की जय राम सरकार द्वारा कंगना रनौत को सुरक्षा दिए जाने और केंद्र सरकार की ओर से वाई श्रेणी की सिक्योरिटी मिलने के बाद कंगना का परिवार भाजपा का मुरीद हो गया।

ये भी पढ़ेंः कंगना की नींव हिली: धराशायी हुआ सपनों का महल, देख भावुक हुई एक्ट्रेस

आशा रनौत ने मोदी सरकार और जयराम सरकार का व्यक्त किया आभार

हिमाचल के जिला मंडी में भांबला स्थित कंगना के घर भाजपा नेता और कार्यकर्ता पहुँचे और कंगना के परिवार को सहायता देने व् कंगना की लड़ाई में उनके साथ खड़े होने का आश्वासन दिया। इस पर मां आशा रनौत ने मोदी सरकार और जयराम सरकार का आभार व्यक्त किया। वहीं भाजपा ज्वाइन कर ली।

कंगना का परिवार लंबे समय से कांग्रेस में

बता दें कि कंगना का परिवार लंबे समय से कांग्रेस में ही था। कंगना के परदादा सरजू सिंह गोपालपुर हलके के कांग्रेस विधायक रह चुके हैं। परिवार कांग्रेस विचारधारा का समर्थक रहा है। हाल ही में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस भी कंगना के समर्थन में उतर आई थीं।

ये भी पढ़ेंः कंगना का तगड़ा प्रहार: BMC के खिलाफ क्रिमिनल एक्शन, हुआ करोड़ों का नुकसान

कंगना से मिले रामदास अठावले

बता दें कि आज केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले भी अभिनेत्री कंगना रनौत से मिलने मुंबई में उनके आवास पर पहुंचे। रामदास अठावले ने कंगना से मुलाकात के बाद बताया, 'कंगना रनौत से मिलने के बाद उनको मैंने बताया कि मुंबई में उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। मुंबई सबकी है। कंगना के साथ मेरी पार्टी हमेशा रहेगी। कंगना राष्ट्रवादी लड़की है।'

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News