Nitin Gadkari Birthday: फ्लाईओवर मैन के नाम से मशहूर हैं गडकरी,बर्थडे पर जानते हैं रोचक बातें

आज 27 मई को नितिन गडकरी जो हमारे भारत देश के जाने माने शख्सियत हैं, उनका जन्मदिन है। भारतीय राजनीति से इनका संबंध बहुत पुराना है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-05-27 02:59 GMT

नितिन गडकरी (फाइल फोटो सोशल मीडिया)

 Nitin Gadkari Birthday:  आज 27 मई को नितिन गडकरी ( Nitin Gadkari) जो हमारे भारत देश के जाने माने शख्सियत हैं, उनका जन्मदिन है। भारतीय राजनीति से इनका संबंध बहुत पुराना है और वर्तमान में ये भारत के केन्द्रीय कैबिनेट में सड़क परिवहन और हाईवे  (Minister for Road Transport & Highways) मंत्री हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी का जन्म 27 मई, 1957 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। उन्होंने युवा उम्र में ही भारतीय जनता युवा मोर्चा और अखिल भारतीय युवा मोर्चा के लिए काम करना शुरू कर दिया था।

यूनिवर्सिटी ऑफ नागपुर से एम.कॉम और एलएलबी की डिग्री हासिल कर उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी की। नितिन गडकरी 2010 से 2013 तक भाजपा  ( BJP)  के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। महाराष्ट्र सरकार में सार्वजनिक निर्माण मंत्री (1995-99) के पद पर रहते हुए उन्होंने सड़कों और फ्लाईओवरों का निर्माण करवाने के लिए अच्छा काम किया। इस काम को लेकर उनकी आज भी सराहना की जाती है। राजनेता होने के साथ साथ वह एक सफल उद्यमी भी हैं।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे की अचानक मृत्यु के बाद गडकरी को ग्रामीण विकास, पंचायती राज और पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालयों का भी दायित्व संभालने का मौका मिला है। वह सड़कों, एक्सप्रेसवे और फ्लाईओवर के निर्माण में काम करने के कारण 'फ्लाईओवर मैन' के रूप में भी जाना जाता है। नितिन गडकरी ने अपना यह नाम अपने कार्यों के माध्यम से प्राप्त किया है।

नितिन गडकरी (फाइल फोटो सोशल मीडिया)

पॉलिटिकल करियर

गडकरी 23 साल की कम उम्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने। अपने ऊर्जावान व्यक्तित्व और सब को साथ लेकर चलने की खूबी की वजह से वह हमेशा अपने वरिष्ठ नेताओं के प्रिय बने रहे। साल 1995 में वह महाराष्ट्र में शिव सेना-भारतीय जनता पाटीज़् की गठबंधन सरकार में लोक निर्माण मंत्री चुने गए। मंत्री के रुप में वह अपने अच्छे कामों के कारण प्रशंसा में रहे हैं। उन्होंने महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता के तौर पर भी काम किया है। उनकी अपनी पहचान जमीन से जुड़े एक कार्यकर्ता के साथ-साथ एक कृषक और एक उद्योगपति जैसी है।

नितिन गडकरी और अमित शाह (फाइल फोटो सोशल मीडिया)

नितिन गडकरी 2014 के चुनाव में नागपुर से चुनाव लड़ें और यहां से कांग्रेस नेता विलास मुत्तेमवर को 2 लाख 85 हजार मतों से हराकर लोकसभा के लिए सांसद चुने गए। 2014 के चुनाव में भाजपा के सत्ता में आने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें अपने कैबिनेट में शामिल किया।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News