मुजफ्फरनगर में गरजेंगी प्रियंका, किसान महापंचायत में होंगी शामिल, कांग्रेसी उत्सुक

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में जाकर किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेर रहीं प्रियंका गांधी आज मुजफ्फरनगर का रुख करेंगी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की मुजफ्फरनगर जिले में पहली रैली बघरा के कल्याणकारी इंटर कॉलेज के मैदान में आज होगी।

Update: 2021-02-20 06:48 GMT
इससे पहले 11 फरवरी को प्रियंका गांधी और बेटी मिराया प्रयागराज गईं थीं। उन्होंने संगम पर डुबकी लगाई थी। संगम तट पर पूजा अर्चना की थी।

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में जाकर किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेर रहीं प्रियंका गांधी आज मुजफ्फरनगर का रुख करेंगी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की मुजफ्फरनगर जिले में पहली रैली बघरा के कल्याणकारी इंटर कॉलेज के मैदान में आज होगी। उनके साथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी होंगे।

ये भी पढ़ें: यात्र‍ियों के लिए बड़ी खबर: गोरखपुर से मुंबई जाने वाली ये एक्सप्रेस हुई सुपरफास्ट

रैली स्थल पर डटे अजय कुमार लल्लू

मुजफ्फरनगर के बघरा गांव में आज प्रियंका किसानों को संबोधित करेंगी। किसान पंचायत के नाम से होने वाली इस रैली की तैयारी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने रैली स्थल का निरीक्षण किया। बता दें कि इससे पहले प्रियंका गांधी यूपी के सहारनपुर और बिजनौर में हुई किसान महापंचायत में शामिल हो चुकी हैं।

मेरठ और आसपास के जिलों से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी मुजफ्फरनगर जाएंगे। किसान पंचायत में कोई कसर बाकी न रहे, इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने एक दिन पहले से मुजफ्फरनगर में डेरा जमा लिया है। वह अपने साथियों के साथ रैली स्थल पर पहुंचे और व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा, निर्देश भी दिए। साथ ही रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी के विभिन्न नेता दिनभर जुटे रहे।

ये भी पढ़ें: उन्नाव कांड: आरोपियों तक ऐसे पहुंची पुलिस, पीड़ित के परिजनों ने कर दी ये बड़ी मांग

यूपी विधानसभा चुनाव पर नजर

गौरतलब है कि यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसे देखते हुए प्रियंका यूपी में काफी एक्टिव नजर आ रही हैं। सहारनपुर में शाकुंभरी देवी के दर्शन और प्रयागराज में संगम में डुबकी के जरिए वो लोगों से जुड़ रही हैं। इतना ही नहीं किसान आंदोलन को लेकर वो लगातार सरकार पर हमलावर हैं। बता दें, प्रियंका गांधी फरवरी में अब तक प्रियंका 4 बार यूपी का दौरा कर चुकी हैं।

Tags:    

Similar News