कुशवाहा एनडीए को आज कर सकते हैं आखिरी सलाम, पीएम से भी मिलेंगे

आरएलएसपी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा आज केंद्र की एनडीए सरकार से अलग होने का एलान कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक कुशवाहा आज शाम तक मंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। आपको बता दें, उपेंद्र मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री हैं।

Update: 2018-12-06 05:12 GMT

नई दिल्ली : आरएलएसपी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा आज केंद्र की एनडीए सरकार से अलग होने का एलान कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक कुशवाहा आज शाम तक मंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। आपको बता दें, उपेंद्र मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री हैं।

ये भी देखें :PM मोदी से नहीं हुई मुलाकात, 6 दिसंबर तक NDA को बाय-बाय कह सकते हैं कुशवाहा!

कुशवाहा दोपहर तक दिल्ली पहुंचने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी से मिलकर अलगाव की औपचारिक घोषणा कर सकते हैं।

आरएलएसपी का बिहार में दो दिवसीय चिंतन शिविर चल रहा है इसके बाद एक रैली होगी जिसमें उपेंद्र अपने समर्थकों के सामने गठबंधन से अलग होने का ऐलान कर सकते हैं।

ये भी देखें :‘प्रेशर पॉलिटिक्स’ – बिहार में राजग एकजुट है और रहेगा : उपेंद्र कुशवाहा

Tags:    

Similar News