आगामी चुनाव को लेकर बेहद गम्भीर है कांग्रेस,प्रतापगढ कांड पर भी प्रियंका का स्टेट फारवर्ड नजरिया

UP Election 2022 : कॉग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी की मजबूत जमीन तैयार करने के लिए लखनऊ आयीं हैं।

Report :  Sandeep Mishra
Published By :  Shraddha
Update: 2021-09-29 02:50 GMT

आगामी चुनाव को लेकर बेहद गम्भीर है कांग्रेस (फोटो - न्यूजट्रैक)

UP Election 2022 : इस बार उत्तर प्रदेश की प्रभारी एवं कॉग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) सूबे की आम जनता के बीच पार्टी की मजबूत जमीन तैयार करने के लिए लखनऊ आयीं हैं। अपने इस सात दिनों के दौरे में उनकी मंशा है कि आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के मद्देनजर इतना होमवर्क कर लिया जाए कि जो कोंग्रेस का वोट पूर्व के वर्षों में छिटक गया है वह वापस पार्टी की तरफ लौटना शुरू हो जाय। इसके लिए वह मानती हैं कि अब जनता की नब्ज को ही पकड़ना होगा। पार्टी के सूत्र बताते हैं कि प्रियंका की सूबे के दलित मुस्लिम व ब्राह्मण वोट बैंक पर पैनी नजर है।

प्रतापगढ कांड पर सरकार को सबक सिखाने की रणनीति

राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ के कॉल हाउस में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा(मोना)समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में प्रियंका ने प्रतापगढ कांड की नेताओ से पूरी जानकारी ली।उन्होंने साफ कर दिया कि इस मामले में बिना जांच किये ही जिला प्रशासन ने एक तरफा कार्रवाही करते हुए पार्टी के बड़े नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।अगर कोंग्रेस नेता प्रमोद तिवारी व नेता विधान मंडल दल आराधना मिश्रा के साथ गिरफ्तारी जैसी कोई भी हरकत हुई तो इसके विरोध में कोंग्रेस वो विरोध प्रदर्शन करेगी, जिसके बारे में सरकार ने कल्पना भी नही की होगी।पार्टी की इस कोर कमेटी की बैठक में साफ साफ अपने नेताओं से कह दिया है कि अब सूबे में कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं का सरकारी उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।इसके अतिरिक्त इस बैठक में प्रियंका ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों व जनता की बीच जमीन मजूबत करने वाली रणनीति पर भी गम्भीर मंथन किया गया।


प्रतिज्ञा यात्रा की बनी रूपरेखा


कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गाँधी वाड्रा यह मानकर चल रहीं हैं कि सूबे के दलित,मुस्लिम व ब्राह्मण गठजोड़ के तहत ही आगामी विधान सभा के चुनाव में यूपी में सत्ता में वापसी की जा सकती है।इसके लिये अब यह बहुत जरुरी है कोई ऐसा कार्यक्रम पेश किया जाय जिससे कांग्रेस आम जनता के नजदीक पहुंच सके।इसी के मद्दे नजर सूबे में कांग्रेस 12 हजार किमी की प्रतिज्ञा यात्रा निकालने जा रही है।इस यात्रा का इस तरह से रूट तैयार किया गया है, जिससे यह यात्रा सूबे के हर शहर गांव व कस्बों से होकर गुजरे।इसी को लेकर प्रियंका ने नेताओं के साथ गहन विचार विमर्श किया है।सुबे के कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार व कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी समेत अन्य लोग इस रूट चार्ज का खाका खींच कर यूपी प्रभारी को बहुत जल्द अवगत कराएंगे।

चुनावी रणनीति के एक एक बिंदु पर हुई चर्चा

इस बार के विधान सभा के चुनाव को कांग्रेस सूबे में भाजपा के विकल्प के तौर पर लड़ना चाहती है, इसीलिये प्रियंका गांधी चुनावी तैयारियों में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ना चाहतीं हैं।यूपी कांग्रेस चुनाव समन्वय समिति के सदस्यों के साथ इसी के मद्देनजर उन्होंने तमाम बिंदुओं पर चर्चा की।संभावित प्रत्याशियों,चुनाव प्रबंधन,प्रचार अभियान इत्यादि कार्यक्रमो की रूपरेखा को लेकर सभी सदस्यों से राय मांगी है।

स्वच्छ छवि वाले की हो सिफारिश

वैसे अपने इस साल दिन दौरे में प्रियंका गांधी दल के नेताओं,पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से सीधी बात रहीं है ताकि दल का हर कार्यकर्ता अब सीधे उनसे जुड़ सके व अपनी बात बता सके। लेकिन वे कांग्रेस के कल्चर को भी जानती है, इसलिये उन्होंने सभी नेताओं व पदाधिकारियों से साफ बोल दिया है कि उन्हीं लोगों को प्रत्याशी बनाने की कवायद की जाए जो अच्छी छवि के हों और जीतने वाली पोजिशन भी रखते हों।

Tags:    

Similar News