दहला भारत: दिग्गज नेताओं के लिए काला दिन, खतरे में इनकी जान...

भारत के लिए आज बेहद ही खतरनाक दिन साबित हुआ। जहां देश के कई राज्यों में कोरोना की रफ्तार कम हो रही है, तो वहीं रविवार को भारतीय राजनीति के लिए काला दिन बन गया।

Update: 2020-08-02 13:16 GMT
Amit shah, swatantra dev singh & tamilnadu governor corona positive

लखनऊ: भारत के लिए आज बेहद ही खतरनाक दिन साबित हुआ। जहां देश के कई राज्यों में कोरोना की रफ्तार कम हो रही है, तो वहीं रविवार को भारतीय राजनीति के लिए काला दिन बन गया। एक ओर से तो यूपी सरकार की प्रावधिक शिक्षा मंत्री कमला रानी वरुण की कोरोना वायरस के चपेट में आकर मौत हो गयी, तो दूसरी तरफ यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई। हड़कंप तो उस समय मच गया जब गृह मंत्री अमित शाह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं भी कोरोना से संक्रमित पाए गए।

गृहमंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए है। उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तत्काल मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके दी है। साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों से खुद को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें- भूमि पूजन का न्योता: प्रदेश के संतों को दिया जा रहा निमंत्रण, सज गई रामनगरी

अमित शाह ने ट्वीट कर दी जानकारी

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूँ। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं।



तमिलनाडू के राज्यपाल का हुआ कोरोना

सबसे ज्यादा संक्रमित राज्यों में से एक तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चेन्नई के कावेरी अस्पताल ने इस बात की पुष्टि की। राज्यपाल को घर में ही आइसोलेट रहने की सलाह दी गई है जहां अस्पताल के डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी करेगी। बता दें की आज सुबह उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी कोरोना जांच हुई। बताया जा रहा है कि राज्यपाल की हालत स्थिर है।

ये भी पढ़ें- अमिताभ की आई रिपोर्ट: अब ऐसी है बिग बी की हालत, डॉक्टर ने दी जानकारी

BJP यूपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कोरोना पॉजिटिव

राजनेताओं में कोरोना सबसे ज्यादा यूपी में असर दिखा रहा है। यहां योगी कैबिनेट के कई मंत्री संक्रमित हो चुके हैं। कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह के साथ ही चेतन चौहान, आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी, रघुराज सिंह और प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमला रानी कोरोना से संक्रमित हो चुके।

ये भी पढ़ें- कोरोना को हारने में दिन-रात लगी योगी सरकार, एक दिन में करा रही लाखों टेस्ट

वहीं आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। संक्रमित होने की जानकारी उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट के जरिये दी।



कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरुण का निधन

उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरुण का आज कोरोनावायरस की चपेट में आकर निधन हो गया। मंत्री कमला रानी यूपी विधानसभा की सदस्य थीं। वो कानपुर के घाटमपुर से विधायक थीं। इससे पहले वे सांसद भी रह चुकी हैं। वहीं वर्तमान में यूपी सरकार में प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमला रानी थीं। बता दें कि कुछ दिन पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उनका इलाज संजय गांधी पीजीआई में चल रहा था। आज उनकी मौत की सूचना में सरकार में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें- सोनिया गांधी की रिपोर्ट: डॉक्टर ने दी ये बड़ी जानकारी, अब ऐसी है हालत

ये नेता भी संक्रामित

बता दें कि इसके अलावा आज कर्नाटकः में जनता दल सेकुलर पार्टी के विधायक सुरेश गौड़ा कोरोना पॉजिटिव पाए गए। बिहार में जेडीयू के विधायक लल्लन पासवान और जेडीयू के सांसद आरसीपी सिंह भी कोरोना संक्रमित पाए गए।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News