ये 4 मुस्लिम क्रिकेटर्स, जो आज भी लोगों के दिलों में करते हैं राज

दुनियाभर में हमारा देश भारत अपनी एक खासियत के लिए बेहद मशहूर है। वो यह है कि हमारे देश में अलग-अलग जाति-धर्म के लोग होने पर भी सभी में बेहद प्यार है।

Update: 2020-04-10 07:10 GMT
ये 4 मुस्लिम क्रिकेटर्स, जो आज भी लोगों के दिलों में करते हैं राज

दुनियाभर में हमारा देश भारत अपनी एक खासियत के लिए बेहद मशहूर है। वो यह है कि हमारे देश में अलग-अलग जाति-धर्म के लोग होने पर भी सभी में बेहद प्यार है। हर क्षेत्र लगभग हर धर्म के लोग मिलजुल कर काम करते हैं। सेना, पुलिस, डॉक्टर, क्रिकेट से लेकर हर क्षेत्र के लोग भारत की जीत में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आज हम आपको ऐसे चार मुस्लिम क्रिकेटर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें लोगों का खूब प्यार मिलता है और उनसे कोई भी नफरत करने के बारे में सोच भी नहीं सकता। तो चलिए जानते हैं उन 4 क्रिकेटर्स के बारे में-

यह भी पढ़ें: रोज बढ़ रहे 500 मरीज: सामने आए 591 नए केस, अब ऐसे निपटेगी सरकार

मोहम्मद शमी

भारतीय क्रिकेट टीम तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लोगों का खूब प्यार मिलता है। उन्होंने कई बार भारत को मुश्किल मुकाबले में भी जीत दिलाई है। अपनी तेज गेंदबाजी से उन्होंने सभी के दिलों में अलग जगह बना ली है। उनकी गिनती आज दुनिया के महान खिलाड़ियों में की जाती है।

जहीर खान

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने कई बार अपनी गेंदबाजी से भारत को जीत हासिल कराई है। उनकी गेंदबाजी इतनी बेहतरीन थी कि उनके आते ही क्रिकेटर्स के दिल में खौफ का माहौल पैदा हो जाता था। उनकी गिनती विश्व क्रिकेट के बेहतरीन गेंदबाजों में होती है। जहीर खान भारत में लोगों का बहुत प्यार मिला। उनकी फैन फॉलोइंग वैसे ही बरकरार है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने Lockdown पर खड़े किए सवाल, कहा कि इसके चलते गई कई लोगों की जान

यूसुफ पठान

टीम इंडिया के ऑलराउंडर रहे यूसुफ पठान ने भारत के लिए कई मुकाबले खेले हैं और उनकी बेहतरीन परफॉर्मेंस ने कईयों बार भारत को जीत दिलाई है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यूसुफ पठान विश्व के महान क्रिकेटरों में शुमार हैं। हालांकि अभी वो भारतीय टीम की तरफ से मैच नहीं खेल रहे, लेकिन IPL में जब भी वो मैदान में उतरते हैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हैं। यूसुफ पठान के प्रशंसक लाखों की संख्या में हैं।

इरफान पठान

यूसुफ पठान की ही तरह उनके छोटे भाई इरफान पठान भी भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर रहे हैं। उन्होंने पिछले साल ही क्रिकेट से संयास ले लिया है। इरफान पठान ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही में अपना बेहतरीन परफॉर्मेंस दिया है। इरफान पठान ने कई बार भारत को हारे हुए मैच जिताएं हैं। इरफान पठान की फैन फॉलोइंग भी कम नहीं है। उन्हें लोग आज भी बेहद प्यार देते हैं।

यह भी पढ़ें: कोरोना महामारी के संकट के समय कांग्रेस सदैव मदद के लिए तैयार : प्रियंका गांधी

Tags:    

Similar News